spot_img

बिहार का एक और भ्रष्टाचारी आला अधिकारी पिस्टल वाला… मोहनिया SDM के पास अकूत काला धन, SVU की Patna, Bettiah से लेकर Kaimur तक रेड

spot_img
- Advertisement -

स्पेशल विजिलेंस इकाई ने भभुआ के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की है। विजिलेंस इकाई टीम ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,गुरुवार की सुबह से ही निगरानी विभाग की SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट मोहनिया SDM सतेंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पटना, बेतिया और कैमूर में धावा बोला है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने SDM सतेंद्र प्रसाद पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए छापेमारी को अंजाम देते हुए बड़ी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

SVU की टीम सत्येंद्र प्रसाद के पटना, बेतिया, कैमूर स्थित ठिकाने पर छापेमारी की अलग-अलग तीन तीनों जगह पहुंची है। वहां पर इनके ऑफिस और आवास को खंगाल रही है। SVU की टीम ने बाहर आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। घर के गेट को अंदर से लॉक कर दिया है। बैंक खाता, लॉकर समेत कई दस्तावेजों को खंगाल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  तिरहुत MLC चुनाव में NDA की बंपर जीत! नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से भूषण झा को हराया!

टीम ने एसडीएम सतेंद्र प्रसाद के मोहनिया कैमूर और पटना के जयप्रकाश नगर स्थित प्रभा अपार्टमेंट में आज सुबह छापेमारी की है। सत्येंद्र प्रसाद प्रभा अपार्टमेंट के 401 नंबर फ्लैट में रहते हैं यहां आज सुबह से एसयूवी की टीम की छापेमारी जारी है।

एसडीएम पर धारा 13(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) आर/डब्ल्यू12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में इनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ की ज्वेलरी लूट! एक साल में दूसरी बार बना निशाना

एसडीएम के खिलाफ लगातार राज्य सरकार को सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद ही एसवीयू को जांच की जिम्मेदारी दी गई। तब इंटरनल तरीके से एसडीएम के खिलाफ जांच हुई। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके मामला मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक सतेंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए आय से अधिक रुपए कमाए।

सत्येंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक लगभग 84 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित की है।

 निगरानी विभाग को लगातार मोहनिया SDM सतेंद्र प्रसाद को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसके बाद केस की जांच कराई गई, जिसमें SDM के खिलाफ सारे आरोप सही पाए गए। इसी के बाद SVU ने सतेंद्र प्रसाद के खिलाफ 31 मई को पटना में करप्शन का केस दर्ज कर लिया था।

स्पेशल जज विजिलेंस पटना की ओर से एसडीएम के खिलाफ सर्च वारंट निर्गत किया गया। एक साथ पटना,कैमूर और बेतिया के इनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख | जानिए

 

स्पेशल विजलेंस यूनिट ने पटना में 31 मई को एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। एसडीएम पर सरकारी नौकरी में अलग-अलग पदों का दुरुपयोग कर अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के आवास से विशेष निगरानी इकाई ने एक पिस्टल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह लाइसेंसी पिस्टल है। सत्येंद्र प्रसाद ने इसे सुरक्षा के लिए रखा था।

बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार में एक लोक सेवक के रूप में विभिन्न पदों पर रहते हुए गलत तरीके से 84,25,006/- रुपये की बड़ी संपत्ति अर्जित की। ये सभी संपत्तियां पटना, बेतिया सहित अन्य स्थानों पर सृजित की गई हैं। इसके बाद अब इन्हीं ठिकानों पर आज अहले सुबह यह एक्शन लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर#BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे#BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध#KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल#JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction