spot_img

बारातियों से भरी पिकअप गड्ढे में पलटी, 2 की मौत, बच्चों और महिलाओं समेत 14 से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement -

अरवल से बड़ी खबर है जहां बुधवार की सुबह बारातियों से भरी एक पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में वैन सवार दो की मौत हो गई। वहीं, चौदह से अधिक बाराती जख्मी हो गए हैं। मरने वालों में एक दुल्हे का पांच साल का भतीजा भी शामिल है।

- Advertisement -

घटना बुधवार सुबह की है। हादसे के समय पिकअप गाड़ी में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम दूल्हे का भांजा था। सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित कई बाराती जख्मी है।

- Advertisement -

सभी लोग औरंगाबाद जिले के देवकुंड सूर्य मंदिर में शादी हो जाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा करपी प्रखंड में एसएच-68 पर चैनपुर मोड़ के पास हुआ है। यह मोड़ पहले से ही खतरनाक माना जाता है। रफ्तार तेज होने के कारण वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन पर दो दर्जन बाराती सवार थे, जिनमें कई चोटिल भी हुए हैं।

सभी लोग अरवल के कुर्था प्रखंड के कोरमोरिया गांव के बताए जा रहे हैं। यहां पिकअप पलटने से दो की मौत के बीच जख्मियों में अधिकांश बच्चे-बच्चियां और कई महिलाएं शामिल हैं।

परिजनों के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के शमशेर नगर से लड़की पक्ष और अरवल जिले के कुर्था प्रखंड के कोदमरई गांव से लड़का पक्ष देवकुंड मंदिर पहुंचे थे। राज किशोर पासवान की शादी थी।

यहीं से सभी पिकअप से औरंगाबाद जिले के देवकुंड सूर्य मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को पिकअप से निकाला। वहीं, डायल 112 नंबर की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में दूसरे किशोर राजीव की भी मौत हो गई।

सात वर्षीय कोमल कुमारी व 48 वर्षीय सिद्धि पासवान को गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर किया गया है। मृतक सूरज कुमार (5 वर्ष) दूल्हे का चचेरे भांजा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...