spot_img

प्रेशर कुकर से निकली बंद लाशों वाली मौत…लिव इन पार्टनर के टुकड़े किए, कुकर में उबाले, मिक्सी में पीसा, कुत्तों को खिलाया,

spot_img
- Advertisement -

मुंबई (Murder In Mumbai)में दिल्ली की श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस का दोहराव हुआ है। यहां एक ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिस मौत कीआवाज प्रेशर कुकर से निकली है।

- Advertisement -

दरअसल मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़ों के कुकर में उबाल दिया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक यहां एक 56 साल के व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

व्यक्ति की हैवानियत यहीं नहीं रुकी उसने शव के टुकड़ों को कुकर में उबालकर मिक्सर में पीस दिया। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची, अब वो गिरफ्त में है और उसके घर से हत्या में उपयोग की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।
मामला मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास गीता नगर फेस 7 की है जहां पर 56 साल के मनोज साहनी ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया।
दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे और बीते कुछ दिनों से लगातार फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आने के बाद पड़ोसी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  Patna Industrial Development News: CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश! अब बिहार में दोगुनी रफ्तार से होगा औद्योगिक विकास, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ आकाशगंगा बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मनोज का अपनी पार्टनर के साथ झगड़ा हो गया था और गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बाजार जाकर पेड़ काटने वाली मशीन लेकर आया और शव को कई टुकड़ों में काट दिया। ये भी सामने आया है कि उसने कई टुकड़े प्रेशर कुकर में उबाल दिए हैं और यह सब उसने सबूत मिटाने के लिए किया है।

पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga से बड़ी ख़बर - गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट ने ली मरीज की जान, सामने आएं चौंकाने वाले खुलासे, अस्पताल समेत 2 लैब सील! जानिए

लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा। हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उसे मैक्सी में पिसता फिर उन्हें ठिकाने लगाता।

उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों के घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर मिले हैं।

हालांकि अपनी एक गलती की वजह से हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए हैं।

डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया।

यह भी पढ़ें:  Begusarai Accident News: बेगूसराय NH-31 पर 3 थानाध्यक्षों समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पटना से लौटते वक्त हादसा

बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।

सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar