spot_img

Darbhanga को यह कसक सालों तक सालती रहेगी…भीषण अगलगी में 3 साल के Dilkhush Kumar की जिंदा जलकर मौत…लोग मूकदर्शक बन देखते रह गए हृदय विदारक मौत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से बड़ी खबर है जहां, हायाघाट थानाक्षेत्र अन्तर्गत ऊंचौली गांव में शुक्रवार की दोपहर लगी आग में एक बच्चा की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं इस अग्निकांड में चार लोगों का घर एवं उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

- Advertisement -

ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग ने देखते हीं देखते रमेश साह, नागेंद्र साह, मुकेश साह सहित चार लोगों के घर को खाक कर डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा जन सुनवाई: आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जानिए क्या रहा खास?

आग की भीषणता देख लोग हतप्रभ रह गये। वहीं, अग्निदेव ने सभी घरों में अरमान से रखे सारे सामानों को खाक कर डाला।

इस घटना की सबसे दुखद पहलू यह रही कि रमेश साह के 3 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की हृदयविदारक मौत जलने से हो गई तथा लोग मूकदर्शक बने देखते रह गये।

इसकी कसक सालों तक सालती रहेगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिलखुश के मां-बाप घर पर नहीं थे। दिलखुश के अन्य दो भाई को आग लगने के बाद पड़ोसियों ने घर से निकाल लिया था।

दिलखुश घर के अंदर ही रह गया जिसपर किसी की नजर भी नहीं पड़ी। जब मां-बाप खेत की तरफ से आए तो अपने तीनों बच्चों को खोजा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

मंझला बच्चा नहीं मिलने पर कोहराम मच गया। जब फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा रही थी तो दिलखुश की लाश बुरी तरह जली हुई मिली।

अंचल अधिकारी कैलाश चौधरी, मुखिया, हायाघाट थाना प्रभारी आदि ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराये हीं शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल सड़क पर Big Accident लापरवाही का तांडव, 3 की मौत, सड़क पर खूनी खेल क्यों?

अंचल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दिलखुश की मां रानी कुमारी को आपदा राहत मद से चार लाख का चेक सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व नेयाम छतौना पंचायत के छतौना में हुए अग्निकांड में करीब दो सौ लोगों के घर खाक हो गये थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार… आपका क्या होगा जनाबे आली….! विभागों के बंटवारे पर फंसा पेंच, स्पीकर पद पर भी JDU की नजर? फिर...

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद से ही विभागों के बंटवारे...

Bihar Politics: तेज प्रताप का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला, बोले -सिर्फ पोस्टर और भाषण नहीं, काम दीजिए …राहुल गांधी को भी घेरा!

बिहार में रोजगार: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है, और इसी...

Bihar Railway News: समर स्पेशल ट्रेनें…डीडीयू-गया रेलखंड पर 4 नई ट्रेनें शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

समर स्पेशल ट्रेनें: गर्मी में यात्रा की टेंशन भूल जाइए! भारतीय रेलवे ने यात्रियों...