spot_img

Darbhanga के जाले में बिस्कुट फैक्ट्री पर गिरा ठनका, एक की झुलसने हालत बिगड़ी, तीन बकरियों की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: ठनका गिरने से जोगियारा मजरा पथ के परित्यक्त बिस्कुट फैक्ट्री की चिमनी पर बगलगीर हुए घायल, तीन बकरियां भी मरीं

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स।  प्रखंड क्षेत्र के जोगियारा पंचायत स्थित जोगियारा मजरा पथ के मधबा घरारी के निकट परित्यक्त बिस्कुट फैक्ट्री के चिमनी पर ठनका गिरने से भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

फैक्ट्री के बगल में फूस की झोपड़ी बना कर रह रहे स्व. रुदल राम के 65 वर्षीय पुत्र रामदेव राम गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर Bike Accident भीषण टक्कर, महिला गंभीर, 4 लोग जख्मी

वहीं, उनके उसी घर में बंधे तीन बकरियां की मौके पर ही मौत हो गई। ठनका की तेज आवाज सुनकर सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह के साथ गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे

जहां ठनका से झुलस कर घायल रामदेव राम को आनन-फानन में जाले रेफरल अस्पताल पहुंचाया है।

जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा की देखरेख में घायल का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर झा ने बताया कि घायल की स्थिति चिंताजनक है लेकिन नियंत्रण में है।

सघन कक्ष में पीड़ित का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मजरा जोगियारा गांव कें बीच परित्यक्त बिस्कुट फैक्ट्री बीते कई वर्षों से बंद है। उक्त फैक्ट्री में लगी चिमनी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

के ऊपर ठनका गिरने से फैक्ट्री में लगी बिजली कनेक्शन के बोर्ड एवं मीटर धू-धू कर जल गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अरबों का घाटा! सीनेट ने 2026-27 के संस्कृत विश्वविद्यालय बजट को दी मंजूरी

संस्कृत विश्वविद्यालय बजट: दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बार फिर भारी-भरकम...

Darbhanga News: KSDSU में गवर्नर सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत शिक्षा दिलाएगी IAS-IPS की नौकरी! जानिए VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने क्या...

संस्कृत शिक्षा: क्या आपको लगता है कि संस्कृत सिर्फ पूजा-पाठ या कर्मकांड तक सीमित...

Darbhanga News: दरभंगा स्कूल में हाजिरी रजिस्टर में सब ‘चंगा सी’, लेकिन हकीकत में… न बच्चे, टीचर हाज़िरी लगा के गायब…अब लेते रहिए...

Darbhanga school irregularities: दरभंगा के बेनीपुर स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का हाल...

Bihar Politics: Delhi से आए CM सम्राट और सीधे नीतीश से मुलाकात, बढ़ाई सियासी हलचल, जानें Inside Story

Bihar Politics: बिहार की सियासत में आजकल गरमाहट कुछ ज्यादा ही है! नई सरकार...