spot_img

आप बनें भागीदार, DeshajTimes.Com के 5 साल, आपका चहेता देशज टाइम्स 20 जुलाई 2023 को हो जाएगा पूरे 5 साल का…

By मनोरंजन ठाकुर, देशज टाइम्स। 

spot_img
- Advertisement -

DeshajTimes.Com असंभव से आगे, खबरों का गरम भांप, हमें है हर घर की फिकर, पढ़िए जाग जाइए।

- Advertisement -

आपका सर्वश्रेष्ठ, सटीक, शानदार देशज टाइम्स (DeshajTimes.Com) आगामी 20 जुलाई 2023 को 5 साल का हो जाएगा।

- Advertisement -

आप इसके भागीदार हैं। हमारी पत्रकारिता के आप समस्त सुधी सम्मानित पाठक आन, बान, शान हैं। DeshajTimes.Com की पत्रकारिता स्वच्छता, शुचिता की पत्रकारिता है। बिना लाग-लपेट। बिना पक्ष-विपक्ष। जो सही है, वही हम लिखते हैं। बस, पत्रकारिता को जिंदा रखने की कोशिश करते हैं। उसे कतई बेचते नहीं।

- Advertisement -

त्रकारिता मिशन को जिंदा रखना ही हमारा मकसद है। दलाल संस्कृति, पैसों की उगाही वाली प्रचलित हो रही परंपरा हो या डराने-धमकाने की नीयत से होने वाली पावर जर्नलिज्म, हम कतई नहीं करते।

हम, वही करते हैं जो पत्रकारिता की आत्मा है। उसकी नियति है। जिस बूते देशज टाइम्स आज बिहार की सर्वश्रेष्ठता में सर्वअग्रसर है। चौथे स्तंभ की अगुवाई है। बिहार की लोकतंत्र, उसकी परंपरा का ध्वजवाहक है।

त्य। न्याय और समानता की खोज। तंत्र को प्रभावित करने की बारीकी। सटीकता। निष्पक्षता। जिम्मेदारियों के मानक। जनता की नजरों में दोषी हो जाना। उचित प्रक्रिया पर दीर्घकालिक प्रभाव को मापना।

क्रियाशील और स्वस्थ लोकतंत्र को यूं परिभाषित करना। एक सही विमर्श गढ़ने की प्रवृत्ति। प्रभावित लोगों के जीवन पर उचित प्रक्रिया। उसके दीर्घकालिक प्रभाव। विविधतापूर्ण और सक्षम प्रतिनिधित्व देने वाला हमारा, आज का यह मीडिया किस तरफ बहक चला है। यह हमें आज सोचना होगा।

कारण, वास्तव में पत्रकार होना, कहलाना और पत्रकारिता करने के बीच क्या, उसके अंत:करण, उसका सामुच्य, उसकी परिभाषा, उसका दृष्टिकोण, उसका आवरण, उसका संपूर्ण सामुच्य, उसके निर्बाध तत्व, उसकी मानसिकता, जरूरत, क्षमता, विश्लेषण के तार्किक शक्ति, मनोदशा, स्पष्टता, गुणवत्ता, लेखनी, उसके आचरण, उससे जनित शब्द, समाज और सामाजिक सरोकारों के प्रति दायित्वों के ईमानदार निवर्हन कहां तक हो रहे, यह आज सोचनीय हैं?

कहीं से कुछ उतार लेना। पाठकों के बीच उसे परोस देना कतई स्वच्छ, बहुआयामी और अनंत पत्रकारिता मिशन का अंग नहीं हो सकता। ना ही इसे बनाने की कतई कहीं जिद होनी चाहिए। इसे समझने की जरूरत हैं। ऐसे में, DeshajTimes.Com चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो…जुड़िए वहीं जहां जड़ हो…

सादर
DeshajTimes.Com परिवार
5 साल, लगातार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Revenue Recovery भागलपुर में ताबड़तोड़ वसूली! इस अधिकारी ने 36 लाख से ज्यादा वसूलकर चौंकाया, देखें पूरी रैंकिंग

Bhagalpur Revenue Recovery: भागलपुर जिला प्रशासन ने जुलाई 2026 की नीलाम पत्र वादों की मासिक रैंकिंग जारी की। कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी ने 36.52 लाख रुपये वसूलकर पहला स्थान प्राप्त किया, जब#BhagalpurNews,#RevenueRecovery,#NilamPatra

Bihar Manju Verma बड़ा झटका! : बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7 साल की जेल! अवैध हथियार में कोर्ट का...

Bihar Manju Verma: बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध हथियार रखने के मामले में बेगूसराय की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 7 साल की कठोर कैद सुनाई है।#BiharPolitics,#ManjuVerma,#BegusaraiNews

Bhagalpur Working Women Hostel भागलपुर की कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत! अब मिलेगा अपना सुरक्षित ठिकाना, बस ऐसे करें आवेदन

Bhagalpur Working Women Hostel: भागलपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षित आवास के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है। 75,000 रुपये तक की मासिक आय वाली महिलाएं '#BhagalpurNews,#WorkingWomenHostel,#BiharWomen

Muzaffarpur Camp कांवरियों को मिली बड़ी राहत: सरकार की नई पहल से दूर होंगी सारी मुश्किलें!|मंत्री रमा निषाद ने क्या बताया

Muzaffarpur Kanwar Camp: सावन माह में लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर में विशेष शिविर का उद्घाटन किया है। मंत्री रमा निषाद ने कहा कि यह शिविर पिछड़ा वर्ग#MuzaffarpurNews,#BiharKanwarYatra,#RamaNishad