spot_img

Samastipur Railway News| कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा तोहफा! चलेगी स्पेशल ट्रेन, 40 गाड़ियों को मिलेगा अतिरिक्त स्टॉपेज |देखें पूरी लिस्ट

Bihar Train News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने सोनपुर-मुजफ्फरपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। 23 से 25 नवंबर तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड पर दर्जनों ट्रेनों को एक-एक मिनट का अतिरिक्त स्टॉपेज मिलेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Train News: कार्तिक पूर्णिमा मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में मेला के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल ने एक विशेष ट्रेन चलाने और दर्जनों नियमित ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 23 से 25 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा 24 और 25 नवंबर 2026 को सोनपुर तथा मुजफ्फरपुर स्टेशनों के बीच एक ‘कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल’ ट्रेन चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन का परिचालन श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा है।

- Advertisement -
  • गाड़ी सं. 05202 सोनपुर-मुजफ्फरपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल: यह ट्रेन 24 और 25 नवंबर को सोनपुर से रात 01.00 बजे खुलेगी। यह हाजीपुर, घोसवर, सराय, बिठौली, भगवानपुर, बेनीपट्टी, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की और रामदयालू नगर रुकते हुए सुबह 02.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी सं. 05201 मुजफ्फरपुर-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल: वापसी में, यह ट्रेन 24 और 25 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 03.00 बजे खुलेगी। यह उपरोक्त सभी स्टेशनों/हॉल्ट पर रुकते हुए सुबह 04.40 बजे सोनपुर पहुंचेगी।

नियमित ट्रेनों को मिलेंगे अतिरिक्त ठहराव, देखें पूरी लिस्ट

कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 23, 24 और 25 नवंबर को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड पर अस्थायी रूप से कुछ नियमित ट्रेनों को एक-एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने में आसानी होगी।

- Advertisement -

23 नवंबर 2026 को मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड पर अतिरिक्त ठहराव:

  • गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर एवं सोनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 13225 जयनगर-आरा एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।

24 नवंबर 2026 को मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड पर अतिरिक्त ठहराव:

  • गाड़ी सं. 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15507 दरभंगा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15202 बगहा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, सराय, घोसवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15515 सगौली-दानापुर एक्सप्रेस: रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, सराय, घोसवर एवं सोनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

24 नवंबर 2026 को सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर अतिरिक्त ठहराव:

  • गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस: सोनपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 13226 आरा-जयनगर एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस: घोसवर, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस: सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस: सोनपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15516 दानापुर-सगौली एक्सप्रेस: सोनपुर, घोसवर, सराय, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 14006 आनंदविहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15201 पाटलिपुत्र-बगहा एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 15508 पाटलिपुत्र-दरभंगा एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 14524 अम्बाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस: घोसवर, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

25 नवंबर 2026 को सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर अतिरिक्त ठहराव:

  • गाड़ी सं. 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस: घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस: सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस: सोनपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

यह विशेष व्यवस्था कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य ले लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान को PM Modi की बड़ी सौगात! अब नहीं डूबेगा इलाका, 20 पंचायतों को बाढ़ से मिली आजादी |

Bihar Flood Relief: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला बलान पश्चिमी तटबंध के फेज-3 का लोकार्पण कर कुशेश्वरस्थान की 20 पंचायतों को बाढ़ से मुक्ति दिलाई है। 255.45 करोड़ की लागत से बन#BiharFloodRelief,#Kusheshwarsthan,#PMModi

भागलपुर में अब ज्वेलर्स की सुरक्षा पुख्ता! दुकान में बटन दबाते ही पहुंच जाएगी पुलिस, जानें क्या है नया प्लान

Bhagalpur Police: बेतिया में करोड़ों की डकैती के बाद भागलपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। अब ज्वेलरी दुकानों में पैनिक अलार्म लगेंगे, जिनका सीधा कनेक्शन थाने से होगा। एसएसपी ने सी#BhagalpurPolice,#JewellerySecurity,#BiharCrime

Bihar Nitish Setu | सिर्फ 5 सेंटीमीटर के पत्ते पर PM मोदी, CM सम्राट और नीतीश! इस आर्टिस्ट ने किया कमाल |अनोखी कलाकृति

Bihar Nitish Setu: भागलपुर के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने 5 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार#BiharNitishSetu,#MadurendraKumarArt,#PMModiBihar

भागलपुर में खूनी खेल! जलकर विवाद में अधेड़ को गोली मारी|5 लोग और आवेदन

Bhagalpur Crime: भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड में जलकर विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। 50 वर्षीय मातृ शर्मा उर्फ बुद्धदेव शर्मा के पैर में गोली मारी गई, जिन्हें पूर्णिया मेडिकल#BhagalpurCrime,#BiharNews,#JalkarVivad