spot_img

Darbhanga में हैं तो Social Media पर पोस्ट करने से पहले हो जाइए सावधान, आप सलाखों के भीतर भी जा सकते हैं

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर आप दरभंगा में रहते हैं। दरभंगा के वासी हैं तो हो जाइए सावधान। हर हाथ में मोबाइल है। हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा है। लेकिन, आप ऐसे में हाशियार, सतर्क और सावधान हो जाइए। आपकी थोड़ी सी नादानी आप पर भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर अगर आप सावधान नहीं रहे तो एक पोस्ट आपको सलाखों के पीछे भेज सकती है। ऐसे में social media जितना सुलभ है उतना ही रिस्की भी। क्योंकि दरभंगा पुलिस इस को लेकर काफी सतर्क और गंभीर है।Darbhanga में हैं तो Social Media पर पोस्ट करने से पहले हो जाइए सावधान, आप सलाखों के भीतर भी जा सकते हैं
दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार इससे पहले भी सोशल मीडिया पर भ्रामक और द्वेष से भरे पोस्ट को साझा नहीं करने की अपील दरभंगावासियों से कर चुके हैं। फिर दरभंगा पुलिस ने आपको आगाह किया है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गैर सत्यापित पोस्टों, खबरों को साझा या अग्रसारित ना करें। खबर शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अपने स्तर से जरूर कर लें। नहीं तो आप पर कार्रवाई की जाएगी। भ्रामक खबर फैलाने के जुर्म में आप सलाखों के अंदर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

क्योंकि, अनुच्छेद 19 (1) (A) के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे प्रोत्साहित करने में अहम रोल निभाया है। हालांकि अभिव्यक्ति की यह आजादी उसी सीमा तक है, जहां तक आप किसी कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं। और, दूसरे को आहत या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

- Advertisement -

जैसे, नफरत फैलान की कोशिश करने पर आईटी की धारा 67 के तहत कार्रवाई की जाती है। ऐसे में यूजर्स से अपील है कि सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट पोस्ट ना करें, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल हो, धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश हो, किसी के सम्मान को ठेस पहुंचा रहा हो, देश की एकता, अखंडता को नुकसान पहुंचा रहा हो, किसी संप्रदाय के खिलाफ हो, अफवाह हो, किसी को जान से मारने की धमकी हो, अश्लील कंटेंट हो, चाइल्ड पोर्नोग्राफी हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

ऐसा होने पर आप पर कार्रवाई की जा सकती है। और, कुछ धाराओं में जेल तक का प्रावधान है। भारत के आईटी नियम के अनुसार साइबर क्राइम में सजा का प्रावधान है. ये सजा 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक है साथ ही जुर्माने का प्रावधान एक लाख से ले कर 10 लाख रुपए तक है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute