spot_img

Darbhanga के हायाघाट में बीजेपी ने कहा, हमें सरकार ने बनाया जानबूझकर टारगेट

spot_img
- Advertisement -

अविनाश, हायाघाट,देशज टाइम्स। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर चौक भारतीय जनता पार्टी हायाघाट मंडल के मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

इसके पूर्व भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी, छात्र युवा विरोधी सरकार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

- Advertisement -

वहीं, महामंत्री विजय सिंह की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। प्रदर्शन कर रहे भाजपा के जिला प्रवक्ता पारसनाथ चौधरी व भाजपा नेता रंधिर झा ने कहा कि सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान-बुझकर टारगेट कर पटना में निशाना बनाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU के टीचर बनेंगे डिजिटल, एडवांस्ड रिसर्च सेंटर में SWAYAM/MOOCs WorkShop से होंगे अपडेट, ऑनलाइन शिक्षा का बनेंगे विशेषज्ञ

भाजपा के लोग शिक्षकों के आंदोलन में साथ देने के लिए पहुंचे थे। भाजपा के हायाघाट मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार लाठी चार्ज कराकर हमारे एक कार्यकर्ता की जान ले ली है। इसका नीतीश कुमार को जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कार्यकर्ताओं और विधायकों पर लाठीचार्ज किया गया। सांसदों को पीटा गया ये अंग्रेज के समय की याद दिला दी है।लोजपा के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा ने कहा कि पटना में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पीटा गया, एक अपराधी के तरह व्यवहार किया गया। सुनियोजित तरीके से पुलिस अपराधी के भूमिका में नजर आई।

लाठीचार्ज की घटना में जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री विजय सिंह की मृत्यु पुलिस पिटाई में हुई।इस मौक आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी उर्फ रमण, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजकुमार पासवान, सकलेश राम, मनु जी, मनीष सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...