spot_img

Darbhanga के केवटी BSFC गोदाम के श्रमिक गए हड़ताल पर, काम-काज ठप

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। बीएसएफसी गोदाम के मजदूरों ने आज से काम का बहिष्कार कर दिया है। सभी मजदूरी बढ़ाने की मांग पर अड़ गए हैं।

- Advertisement -

मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर बीएसएफसी केवटी गोदाम पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। बीएसएफसी में कार्यरत मजदूरों ने रविवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक उनकी मजदूरी नहीं बढ़ाई जाएगी गोदाम का काम-काज नहीं होने देंगे।

- Advertisement -

इधर, मजदूरों की हड़ताल से बीएसएफसी में एक बार फिर काम ठप हो गया है। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बीएसएफसी गोदाम पर श्रमिक सरदार पप्पू यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठे श्रमिकों का कहना है कि बिहार सरकार की जारी अधिसूचना के मुताबिक मजदूरी दर तय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 2026-27 का Academic Calendar तय, जानिए कब होंगी परीक्षाएं और प्रमुख गतिविधियां

निर्धारित मजदूरी का भुगतान नहीं होने से श्रमिकों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पर रही है, इसलिए इस गोदाम में कार्यरत श्रमिक रविवार से अनिश्चित कालीन धरने पर हैं। श्रमिकों के अनुसार मांगें पूरी नहीं होने तक यहां के श्रमिकों का धरना जारी रहेगा।

धरना पर बैठने वाले श्रमिकों में श्रमिक सरदार के अलावा देवन यादव, राजेश यादव, लालू यादव, गुड्डू यादव, बिकाऊ यादव, राम कुमार यादव, रामबाबू यादव, सरोज यादव, अर्जुन यादव, अमीरी यादव, तथा रोशन यादव, आदि शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी Car Accident तेनुआही चौक पर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी बाराती वाली!

Madhubani Car Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।...