spot_img

सुशासन का SUNDAY CRIME EDITION हत्या, फायरिंग में महिला, अधिकारी, युवक सब छलनी

spot_img
- Advertisement -

सुशासन का SUNDAY CRIME EDITION हत्या, फायरिंग में महिला, अधिकारी, युवक सब छलनी सुशासन का SUNDAY CRIME EDITION हत्या, फायरिंग में महिला, अधिकारी, युवक सब छलनी पटना, देशज टाइम्स। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला दुर्गा स्थान के पास घर में सोई एक युवती की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की शादी चार महीना पहले ही हुई थी। गया के रामपुर थाना क्षेत्र ग्वारटोली में शनिवार की देर रात 22 वर्षीय सन्नी यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सनी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की बिंदेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले हवलदार रामशंकर सिंह के पंद्रह वर्षीय बेटे रवि कुमार की बदमाशों ने शनिवार की रात नाले में डुबोकर हत्या कर दी। कैमूर के भभुआ दक्षिण मोहल्ला में रहने वाले एक युवक अनिल कुमार गुप्ता की लाश रविवार की सुबह मिली। बीती रात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या तब हुई जब कुछ लोग सुबह में टहलने के लिए निकले। शिवहर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर पश्चिम सुगिया गांव में अपराधियों ने फायरिंग कर दो व्यक्तियों को गंभीर रुप से घायल कर दिया है।

- Advertisement -

वार्ड सोलह में हुई घटना में सोनेलाल सहनी के पेट में तो इंद्रजीत सहनी के सिर में गोली लगी है। पूर्वी चंपारण जिले के पताही-शिकारगंज पथ पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने फेनहारा प्रखंड के पंचायत सचिव रामाज्ञा बैठा की गोली मार हत्या कर दी। अपराधियों ने गोली मारने के बाद उनकी ग्लैमर बाइक लूट ली और भाग निकले।  समस्तीपुर के गरुआरा चौर में शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक बैंक पीओ समेत दो युवकों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इनमें एक की स्थिति गंभीर बताई गई है। दोनों एक ही बाइक पर मुजफ्फरपुर से परीक्षा देकर लौट रहे थे। यह संडे क्राइम स्पेशल रिपोर्ट उन अधिकारियों के लिए जो चाहते हैं बिहार में अमनचैन लौटे।सुशासन का SUNDAY CRIME EDITION हत्या, फायरिंग में महिला, अधिकारी, युवक सब छलनी

- Advertisement -

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard

बड़ा ऐलान … बिहार में ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ ऑन! अब बिहार में शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, क्या राज्य बनेगा नया फिल्म हब?

Bihar Film Industry: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से बिहार में शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह#BiharFilmIndustry,#SunielShetty,#SamratChoudhary