spot_img

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा, मुझे रोका…इसलिए लिया तलाक’

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 'भोजपुरी बवाल' शो में निजी जिंदगी पर बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी ऐश्वर्या राय से मेल नहीं खाने और मां राबड़ी देवी को पीटने के कारण अलग होने का फैसला किया।

spot_img
- Advertisement -

Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष बिहार की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की वजह बताई है, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।

- Advertisement -

तेज प्रताप यादव के मुताबिक, पत्नी ऐश्वर्या राय को पूजा-पाठ पसंद नहीं था, जबकि वे खुद पूजा-पाठ में लीन रहते थे। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या दिल्ली के एक बड़े कॉलेज से पढ़ी थीं और वे गांव के देसी आदमी थे, जिस कारण दोनों का मेल नहीं खाया।

- Advertisement -

‘मां को पीटा, इसलिए लिया अलग होने का फैसला’

‘भोजपुरी बवाल’ शो के एक प्रोमो में जब एंकर ने तेज प्रताप यादव से उनकी पर्सनल लाइफ और तलाक को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या पर अपनी मां राबड़ी देवी को पीटने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला किया।

तेज प्रताप यादव ने कहा, “ऐश्वर्या ने मां को पीटा था। इसी वजह से उससे अलग होने का फैसला किया। आरोप तो कोई भी लगा सकता है। उनके साथ मारपीट हुई, इसका कोई सबूत है क्या? लेकिन जब उन्होंने मेरी माता जी राबड़ी देवी को मारा था, तो दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। मेरे पास भी वीडियो है। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है।”

- Advertisement -

‘लव मैरिज नहीं थी, माता-पिता की इच्छा से हुई थी शादी’

एंकर ने तेज प्रताप से पूछा था कि “सत्तू तो परफेक्ट बन गया है, लेकिन जिंदगी परफेक्ट होती वाइफ के साथ। आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, लेकिन फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?” इसके जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेल नहीं खाने की वजह से सब गड़बड़ा गया और अब डिवोर्स का केस न्यायालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

उन्होंने इस बात का खंडन किया कि यह लव मैरिज थी। तेज प्रताप के अनुसार, यह शादी उनके माता-पिता की इच्छा से हुई थी, जबकि लोगों ने लव मैरिज की अफवाह फैलाई थी। इस मामले में न्यायालय का फैसला अभी प्रतीक्षित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard