Munger Tourism बड़ी खबर! मुंगेर के तारापुर में बनेगा भव्य आदियोगी योग केंद्र, दुनिया देखेगी Bihar की नई आध्यात्मिक पहचान
Bihar Tourism: मुंगेर के तारापुर में ईशा फाउंडेशन को 15 एकड़ जमीन मिली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आध्यात्मिक पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी, जिससे लाखों लोगों को रोजगार और बिहार को विश्व पटल पर मान मिलेगा।
Bihar Tourism: बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस पहल से मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित गाजीपुर गांव को एक नई पहचान मिलेगी। यहां सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटकीय सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा, जिससे Bihar विश्वस्तरीय पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा।
बिहार कैबिनेट ने हाल ही में तारापुर के गाजीपुर में 15.01 एकड़ सरकारी जमीन तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन को आवंटित करने की मंजूरी दी है। यह जमीन 99 वर्षों की लीज पर मात्र 1 रुपये प्रतिवर्ष के टोकन रेंट पर दी गई है।
ईशा फाउंडेशन इस भूमि पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग केंद्र स्थापित करेगा। इसके साथ ही एक भव्य आदियोगी प्रतिमा और अत्याधुनिक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा पर्यटन अवसंरचना का निर्माण भी किया जाएगा। यह परियोजना तारापुर को योग, ध्यान और वेलनेस के एक प्रमुख वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगी।
तारापुर प्राचीन अंग जनपद की पवित्र भूमि है, जो शिव परिपथ और कांवरिया पथ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था की यात्रा पर यहां आते हैं। इस नई परियोजना से तारापुर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश और विश्व के लिए योग, ध्यान और आध्यात्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बन जाएगा। यहां भव्य आदियोगी महादेव प्रतिमा की स्थापना होगी और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला ईशा योग केंद्र बनेगा। योग-ध्यान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, साथ ही सांस्कृतिक एवं पर्यटन अवसंरचना को भी मजबूत किया जाएगा। देवघर मार्ग से बेहतर यातायात कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
पर्यटन विभाग के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी और बिहार को आध्यात्मिक पर्यटन के वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक पर्यटन संभावनाओं के साथ जोड़कर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पहल राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए उसे वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद तारापुर एक ऐसे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा, जिससे राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture