spot_img

JDU की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी बनीं बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार ने राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया है। उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की ओर से जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग की उपसचिव कुमारी सीमा ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।

- Advertisement -

बिहार सरकार ने राज्य में महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन करते हुए उजियारपुर से जेडीयू की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति अधिकतम तीन साल के लिए की गई है।

- Advertisement -

समस्तीपुर को दूसरी बार राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद मिला है। इससे पहले पूर्व विधायक मंजू प्रकाश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जबकि सदस्य के रूप में नीलम सहनी एवं मंजू कुमारी पहले रही हैं। बता दें कि अश्वमेध देवी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime समस्तीपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी की हत्या!| सरदारगंज चौराहे पर शव रखकर NH जाम | कई सवाल -जेवरात से भरी बैग?

जानकारी के अनुसार, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही निगम के अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े थे। जिसके बाद आयोग और निगम के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसमें जेडीयू और आरजेडी समेत सरकार में शामिल दलों के नेताओं को इसमें जगह दी गई है।

सरकार ने अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग के सात सदस्यों को भी मनोनीत किया है। पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

वहीं, प्रभावती मांझी, सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी, गीता यादव को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।

अश्वमेध देवी के राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद अब जदयू को नया जिलाध्यक्ष खाेजना होगा। पिछले दो अवधि से अश्वमेध देवी जदयू की जिलाध्यक्ष हैं। ऐसे में पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर#BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे#BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध#KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल#JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction