spot_img

चलती ट्रेन में RPF कांस्टेबल ने RPF के ASI समेत 4 की गोली मारकर कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

मुंबई से बड़ी खबर है जहां विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। फायरिगं आरपीएफ के एक जवान ने की। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुंबई से करीब 100 किमी पहले पालघर और दहिसर के बीच सुबह 5 और 5.30 बजे के बीच हुआ।

- Advertisement -

आरपीएफ के जवान चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप है। मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई टिकाराम भी शामिल हैं। चेतन को गिफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपना ट्रांसफर किए जाने से नाखुश था।

- Advertisement -

मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IT Policy News: नीतीश मिश्रा का BHAGLPUR में बड़ा एलान: बिहार में अब बनेंगे लैपटॉप, मिलेगी लाखों युवाओं को नौकरी!

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब को घटी। ट्रेन के B 5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई। RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम को गोली मार दी।

बीच बचाव करने वाले तीन यात्रियों की भी गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित कांस्टेबल ने दहिसर स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार होने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बोरीवली रेलवे पुलिस ने सभी के शव शताब्दी अस्पताल भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Siwan Crime News: सीवान में ये कैसी मौत! पिता की लाश देखने पहुंची बेटी की भी हाईटेंशन करंट से मौत, हत्या की बू?

बताया गया है कि इस ट्रेन में सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम की टीम ने सूरत स्टेशन से ड्यूटी ज्वाइन की। टीकाराम का कांस्टेबल चेतन कुमार के साथ पालघर के बाद विवाद शुरू हुआ। किस विषय पर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

विरार स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में आरोपित ने टीकाराम को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। इसका विरोध करने वाले तीन यात्रियों को भी गोली मार दी और बोगी में टहलने लगा। ट्रेन दहिसर -मीरा रोड स्टेशन के बीच पहुंची तो आरोपित ने चेन पुलिंग की। आज ही चेतन कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

फायरिगं आरपीएफ के एक जवान ने की। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुंबई से करीब 100 किमी पहले पालघर और दहिसर के बीच सुबह 5 और 5.30 बजे के बीच हुआ।

आरपीएफ के जवान चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप है। मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई टिकाराम भी शामिल हैं। चेतन को गिफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपना ट्रांसफर किए जाने से नाखुश था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra