spot_img

Darbhanga के केवटी में 65 गर्भवती महिलाओं की डॉ.संजय सिंह और डॉ.अनुराधा कृष्ण ने किया परीक्षण, दिए टिप्स

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत बुधवार को सीएचसी, केवटी-रनवे में गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

शिविर में प्रखंड की विभिन्न गांवों से पहुंचे 65 गर्भवती महिलाओं की डॉ.संजय कुमार सिंह एवं डॉ.अनुराधा कृष्ण ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

- Advertisement -

वहीं, हाई रिक्स वाली नौ महिलाओं को दवा उपलब्ध कराकर उसे सुरक्षित किया गया। वहीं, काउंसलिंग आईसीटीसी काउंसलर राजनारायण मिश्रा ने किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक - पिकअप टक्कर

शिविर में एचआईवी ब्लड ग्रुप, आरपीआर हेपेटाइटिस बी, हीमोग्लोबीन, यक्ष्मा, रक्तचाप आदि बीमारियों के अलावा कोविड की भी जांच की गई।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.निर्मल कुमार लाल ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रखंड की गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए इस अवस्था में होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए खाना- पान, रहन-सहन एवं पौष्टिक आहार और साफ-सफाई की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं समय पर पौष्टिक आहार व आयरन की गोली लेने व समय से सीएचसी आकर चेकअप कराने का भी सलाह दिया। शिविर में बीएचएम दिनेश आनंद, बीसीएम प्रमोद कुमार, बीएचडब्लू दिगंबर यादव, एएनएम मीनू कुमारी सिन्नी सुन्डी, दायरानी कुमारी, अंशु कुमारी,

कुमारी अभिलाषा, एलटी  सुष्मिता राज, शमीम अख्तर, राजीव कुमार, जय नारायण सिंह, गौतम किशोर ठाकुर, ब्रजमोहन चौधरी, नरेश चौपाल, सकिंद्र यादव, देव नारायण यादव, अशोक कुमार लाल दास, नरेश दास विमलेश, विजय कुमार, अजित कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...