spot_img

दरभंगा के केवटी में बाढ़ की आशंका को देखते तैयारियों पर फोकस

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। बाढ़ वर्ष 2023 के पूर्व तैयारी को लेकर गुरुवार को केवटी प्रखंंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड बाढ़ राहत एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।

- Advertisement -

करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस बैठक में सम्पूर्ति पोर्टल में दर्ज लाभुकों का सत्यापन, सम्पूर्ति पोर्टल में छुटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने व सत्यापन, बाढ़ की स्थिति में कम्युनिटी किचेन संचालन, बाढ़ की स्थिति में आबादी निष्कासन व सेल्टर की व्यवस्था एवं नाव का परिचालन और बाढ़ से बचाव को लेकर अन्य कई आवश्यक मुद्दों पर विस्तार रूप से चर्चा हुई।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सोनी देवी एवं संचालन प्रभारी सीओ चंदन कुमार ने किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी सीओ ने कहा कि आपदा को रोका तो नहीं जा सकता है। लेकिन पूर्व तैयारी कर इससे होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी Liquor Seizure 459 लीटर विदेशी शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव धर्मेश यादव ने बाढ़ के दौरान पर्याप्त नाव की व्यवस्था, भाकपा के जिला कमेटी के सदस्य रामचंद्र साहु ने सुखा राहत की व्यवस्था करने, हम के प्रखंड अध्यक्ष रमण कुमार मिश्र ने सीएचसी व एपीएचसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में हैलोजन टैबलेट, सांप काटने की सुई एवं बाढ़ जनीत आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने की बात कही।

लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने पर्याप्त नाव, पशुचारा, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की बात कही।

बैठक में उप प्रमुख धर्मशीला देवी, बीडीओ सुश्री रुखसार, सीडीपीओ प्रिती कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल, जदयू व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अहमद रेजा बब्लू व नारायणजी झा आदि के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...