spot_img

मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन फिसलकर हुआ क्रैश, दो हिस्सों में टूटा विमान, लगी आग, फिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर उतरते समय क्रैश हो गया। प्लेन में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे। नागर विमानन महानिदेशालय ने बताया कि हादसा भारी बारिश के कारण हुआ। बारिश की वजह से विजिबिलिटी 700 मीटर थी।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड प्लेन बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। इसके बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया। इसमें आग लग गई।

- Advertisement -

मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  चेतावनी! बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री! लेकिन आफ़त भी, पटना समेत इन जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट

इससे पहले 29 जून 2018 को भी मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में को-पायलट की मौत हो गई थी। जो प्लेन क्रैश हुआ, वो 26 साल पुराना था।

कई महीनों से इसे ठीक करने का काम चल रहा था। क्रैश में जान गंवाने वाली को पायलट मारिया ज़ुबेरी के पति का भी कहना था कि खराब मौसम के कारण टेस्ट फ्लाइट को एक दिन टाला गया था, लेकिन अगले दिन भी वैसे ही मौसम में टेस्ट फ्लाइट हुई। इससे प्लेन क्रैश हो गया। पढ़िए आज क्या हुआ पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड प्लेन बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। इसके बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें:  Raxaul Airport News: रक्सौल एयरपोर्ट का सपना होगा साकार! एक सप्ताह में AAI को मिलेगी जमीन, बदल जाएगी पूर्वी चंपारण, उत्तर बिहार- नेपाल की तस्वीर

हादसे के बाद कुछ देर के लिए रनवे को बंद कर दिया गया। इस दौरान विस्तारा एयरलाइंस ने कहा कि देहरादून से आने वाली एक उड़ान को गोवा के मोपा एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट UK865 शाम 6.15 बजे गोवा में लैंड करने वाली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar