spot_img

कह रहीं Darbhanga के जाले की फिजाएं…गणपति बप्पा मोरिया, तीन दिवसीय उत्सव का श्रीगणेश

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। कुंवारी कन्याओं की ओर से निकली कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय गणपति गणेश उत्सव पूजा प्रारंभ हो गया।

- Advertisement -

नगर परिषद के शंकर चौक के गणेश मंदिर एवम गांधी चौक के पूजा पंडाल से निकली अलग-अलग 501 कन्याओं की ओर से निकली कलश शोभा यात्रा मानता जालेस्वरी मंदिर प्रांगण के पवित्र तालाब से जल लेकर संपूर्ण गांव की परक्रमा कर अपने-अपने पूजा स्थल पर पहुंच कर पवित्रजल को छिड़ककर पूजा स्थल को पवित्र कर दिया।

- Advertisement -

इस मौके पर संपूर्ण जाले बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जाले का हृदयस्थल शंकर चौक से गांधी चौक तक गणेश उत्सव की धूम प्रारंभ हो गया है। गणपति बाजार अवस्थित भगवान गणेश मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga CMR News: दरभंगा में सीएमआर आपूर्ति पर अधिकारियों और बेनीपुर, बिठौली, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान राइस मिलरों को सख्त चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम, DM Kaushal Kumar ने कहा - तत्काल सुधरिए! रोका केवटी के अधिकारी का वेतन!

वहीं, मंदिर के स्थाई भगवान गणेश प्रतिमा के बगल में भव्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। वहीं गांधी चौक स्थित विशाल पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणपति पूजा प्रारंभ हो गई है।

इस अवसर पर दोनों पूजा समितियां द्वारा संपूर्ण बाजार को मनमोहन ढंग से सजाया सवारा गया है। जगह जगह तोरण द्वार बनाए गए है, संपूर्ण बाजार पताखा ध्वज से पाट दिया गया है।

वहीं, दोनों पूजा स्थलों से हो रहे लाउडस्पीकर पर मंत्रोच्चारण एवम गणेश वंदना से वातावरण भक्तिमय बन गया है। दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

वहीं, दोघरा के बिशहर चौक के प्रांगण में विशाल आकर्षक पंडाल में गणपति प्रतिमा स्थापित कर पूजा प्रारंभ है। इसी तरह राढी बिहारी जोगियारा आदि गांवों में सार्वजनिक गणेश पूजा किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Khan Sir News: सनसनीखेज खुलासा! पटना में खान सर पर FIR दर्ज, क्या थी फायरिंग की वजह?

पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया थ#PatnaNews,#KhanSir,#FiringCase

Kishanganj Women’s Cricket Team: चौंकाने वाला खुलासा! किशनगंज की 6 बेटियों ने रचा इतिहास, बिहार महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह

किशनगंज की 6 बेटियों का बिहार महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो आगामी टी-20 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह जिले के खेल इतिहास में#KishanganjCricket,#BiharWomenCricket,#NationalT20

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का यू-टर्न! 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत? पढ़िए – कहां...

बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में तेज बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1#BiharWeather,#WeatherAlert,#RainBihar

Bihar Monsoon News: मौसम का बड़ा अपडेट: मॉनसून ने दी दस्तक, 18 राज्यों में मचेगा हाहाकार? जानिए IMD का अलर्ट!

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जिसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और लू का अलर्ट जारी किया#BiharMonsoon,#WeatherAlertIndia,#IMDNews