spot_img

Darbhanga और Madhubani ने संजोए घर-घर से Amrit Kalash में माटी और चावल, सजेगा Delhi में इसी से Amrit Vatika

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

मुख्य बातें: नेहरू युवा केंद्र की ओर से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ को लेकर मधुबनी, कैमूर, बक्सर, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर जिले में निकली अमृत कलश यात्रा,घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और चावल किया गया एकत्रित

- Advertisement -

सुनील सहनी, पटना, देशज टाइम्स। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें अमृत कलश यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -

मधुबनी, कैमूर, बक्सर, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर जिले के नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और युवा क्लब के युवाओं की ओर से इन जिलों के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चला कर घर – घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और चावल एकत्रित किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! 9 लीटर शराब संग तस्कर पकड़ा गया, स्कूटी भी जब्त

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, मुजफ्फरपुर के स्वयंसेवकों की ओर से मुरौल एवं मुसहरी प्रखंड के गांवों में मिट्टी को कलश में एकत्रित किया गया।

उधर, नेहरू युवा केंद्र, दरभंगा के तत्वावधान में हनुमाननगर प्रखंड में चमन हेल्पिंग सोसाइटी के युवा सदस्यों के सहयोग से ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पंचोभ पंचायत के महनौली गांव में कलश यात्रा निकाली गयी। और, मिट्टी संग्रहित किया गया।

नेहरू युवा केंद्र, गोपालगंज के स्वयंसेवकों की ओर से गोपालगंज प्रखंड के भुवालितोला और खावाजेपुर गांव में मिट्टी को कलश में एकत्रित किया गया।

नेहरू युवा केंद्र, बक्सर एवं नेहरु युवा विकास समिति, केसठ के द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में केसठ प्रखंड के सभी क्लबों के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नेहरू युवा केंद्र, कैमूर की ओर से रामगढ़, मोहनिया, कुदरा, चैनपुर प्रखंड में अमृत कलश यात्रा निकाली गयी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं, नहीं जाना पड़ेगा शहर | CSC शुरु

नेहरू युवा केंद्र,मधुबनी की ओर से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विभिन्न प्रखंड में कलश यात्रा निकाला कर मिट्टी एवं चावल एकत्रित किया।

01 सितंबर को अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, भारत सरकार के आवाहन पर शुरू किया गया है। इसका समापन 30 सितंबर को होना है। इसमें प्रत्येक घर से मिट्टी तथा चावल इकट्ठा करके दिल्ली भेजा जाना है। जहां इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है।

यह भी पढ़ें:  मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. कृष्ण कांत झा ने खोला Delhi में यम का रहस्य, वैदिक विज्ञान से जुड़े इस सच को जानकर चौंक जाएंगे!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

15 साल के बिहारी लड़के Vaibhav Suryavanshi ने क्रिकेट में मचाया तहलका! 11 गेंदों में जड़ा तूफानी पचासा, टूट गया 20 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का 20#VaibhavSuryavanshi,#BiharCricket,#IndiaACricket

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की मौत पर गर्माई बिहार की सियासत, MLC पवन सिंह ने CM से मांगी उच्चस्तरीय जांच

Bihar Investigation: भोजपुर के बेलौटी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की मौत पर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से तत्काल उच्चस#BiharInvestigation,#BharatBhushanTiwari,#PawanSingh

आज शाम 6:30 बजे Darbhanga से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन! छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें रूट और समय

Samastipur Railway News: यात्रियों की सुविधा और परीक्षा की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 21 जून 2026 को दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए एक विशेष परीक्षा ट्रेन चलाई#SamastipurRailway,#BiharTrainNews,#ExamSpecial

बिहार में बदलेंगे घर बनाने के नियम! अब कमरा, किचन और बाथरूम का भी होगा तय साइज़, जानिए नए बायलॉज

Bihar Building Bylaws: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ा अपडेट! राज्य कैबिनेट जल्द ही नए बिल्डिंग बायलॉज को मंजूरी दे सकती है, जिससे कमरों, रसोई और बाथरूम के न्यूनतम आकार तय होंगे।#BiharNews,#BuildingBylaws,#UrbanDevelopment