spot_img

Darbhanga के जाले के बंधौली में DM Rajiv Roshan का जनसंवाद, झलका कैसे आ रहा समाज में बड़ा बदलाव

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए दरभंगा जिला के जाले प्रखंड के बंधौली पंचायत में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

बंधौली में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सरकार के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज में काफी बदलाव आया है।

- Advertisement -

खासकर महिलाओं में बदलाव को उन्होंने जीविका दीदी की ओर से अपने अनुभव को बेधड़क साझा करने का उदहारण देते हुए कहा कि आज जिस तरह से निडर होकर जीविका दीदी सब के सामने अपनी कहानी बता रही है, यह दर्शाता है कि किस तरह से महिलाओं व समाज में इन योजनाओं के बदलौत बदलाव आया है।

- Advertisement -

उन्होंने सात निश्चय पार्ट-1 के अन्तर्गत चलाई जा गयी नल-जल, नाली-गली, आर्थिक हल युवाओं को बल, हर घर शौचालय निर्माण, घर-घर बिजली लगातार के अन्तर्गत किये गये कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि आज बच्चों की पढ़ाई के लिए स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड

उनके हुनर में वृद्धि करने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम एवं शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार की तलाश की अवधि में मुख्यमंत्री निश्चिय सहायता भत्ता योजना के अन्तर्गत मदद की जा रही है।

सरकार स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव एवं स्वस्थ्य गांव की परिकल्पना के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत गाँव को स्वच्छ बनाने के लिए कचरा प्रबंधन का कार्य करवा रही है। साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत पुराने तलाब, कुंआ, पोखर का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

इसके साथ ही भू-जल को रिचार्ज करने के लिए सभी चापाकल, कुंआ के पास सोख्ता बनवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बेटियों की जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने तक आर्थिक एवं चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder News: दरभंगा यामहा मैनेजर की बेरहमी से क़त्ल की वो भयावह 12 सेकेंड, पढ़िए - 10 क्राइम स्क्रीन पॉइंट... दहला देगा!

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में सड़क और बिजली के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है, अब कहीं भी जाने के लिए कम समय लगता है, यहां तक जिला प्रशासन ने दरभंगा हवाई अड्डा के विकास के लिए 78 एकड़ जमीन लगभग 300 करोड़ रूपये की लागत से रिकार्ड समय में खरीदकर एयरपोर्ट ऑथिरिटी को उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग की ओर से लेबर कार्ड, प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना एवं शताब्दी योजना के बारे में बताया गया। कृषि पदाधिकारी द्वारा वैज्ञनिक तरीके से कृषि के फायदे बताए गए। युवा कृषक धीरेन्द्र कुमार ने भी कृषि पद्धति में बदलाव के अपने विचार रखें, जो बताता है कि आज की युवा पीढ़ी कितनी विकसित सोच रखती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga से बड़ी ख़बर - गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट ने ली मरीज की जान, सामने आएं चौंकाने वाले खुलासे, अस्पताल समेत 2 लैब सील! जानिए

अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ द्वारा भू-अभिलेखों के डिजेटाइजेशन एवं ऑनलाईन लगान रसीद कटवाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि जमीन से संबंधित सभी रिकार्ड का डिजेटाइजेशन किया जा रहा है और ये ऑनलाईन भी उपलब्ध रहेगा।

साथ ही भूमि विवाद सुलझाने के लिए भी सरकार द्वारा अच्छी पहल की गई है। भूमि विवाद के मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों को घर बनाने हेतु भूमि उपलब्ध कराई जा रही है।

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा बिहार सन्निमार्ण कामगार योजना, शताब्दी योजना एवं प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बिहार के किसी मजदूर का अन्य राज्यों में दुर्घटना से मृत्यु होती है, तो अपने प्रखण्ड के श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी को जानकारी दे दें। मृतक मजदूर के शव को वहाँ से लाने एवं मुआवजा दिलवाने का कार्य श्रम संसाधन विभाग करती है।

उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेबर कार्ड बनवा लेने का सुझाव दिया तथा बताया कि इससे16 प्रकार के लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood News: दरभंगा में बाढ़ से निपटने की युद्धस्तर तैयारी! 75 संवेदनशील स्थलों की बनेंगी सूची, 500 पॉलीथीन शीट्स की रहेगी स्टॉक | पढ़िए - Darbhanga के 'देवतुल्य' रमेंद्र कुमार

कार्यक्रम में सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी ने विभिन्न पेंशन योजनाओं, दिव्यागों के लिए चलाई जा रही सम्बल योजना, जाति प्रथा को दुर करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम में डीपीएम (स्वास्थ्य) ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से सभी को अवगत कराया। बंधौली में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदी जुली देवी, रेणु देवी, मंजू देवी ने अपने-अपने अनुभव साझा किये।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी के कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया बेबी खातुन, प्रमुख फुलो बैठा, जिला पार्षद फरहत हैदर, पंचायत समिति सदस्य रिजवाना परवीन, उप मुखिया मो. अकील ने सहायोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजन संगठन के सदर अनुमंडल अध्यक्ष भाग्य नारायण साह ने जिलाधिकारी को पौधा भेंट की।

कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम संचालन के दौरान सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
बंधौली में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में सरपंच मालती देवी, उप सरपंच समीकुर रहमान, शहनाज बेगम के साथ-साथ सभी वार्ड सदस्य एवं पंच उपस्थित थे।
 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में लाखों की चोरी: किराना दुकान से नकदी-सोना लेकर भागे चोर!

दरभंगा के घनश्यामपुर स्थित शिवशंकर किराना स्टोर से 6 लाख का सामान, 25 हजार नकदी और सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जिससे इलाके में हड़क#DarbhangaNews,#CrimeInDarbhanga,#RobberyNews

Bihar Horn News: बिहार में अब नहीं बजेंगे तेज हॉर्न! सरकार का बड़ा एक्शन, क्या आप भी हैं सावधान?

बिहार में अब वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ सख्त अभियान चलेगा। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन मालिकों#BiharNews,#HornAction,#NoisePollution

Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अभ्यास मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई की इस पारी से स्थानीय क्रिकेट में नई उम्मीदें जगी#SamastipurCricket,#AshirwadSuryavanshi,#BiharSports

Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!

बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! सम्राट चौधरी सरकार ने सात साल पहले खत्म की गई जोनल व्यवस्था को फिर से बहाल करने का फैसला किया है। इससे फील्ड पुलिसिंग मजबूत होगी, अप#BiharPoliceNews,#SamratChaudhary,#BiharGovernment