spot_img

…और जब शायराना अंदाज में SSP ने चेताया… सबका पता जानती है पुलिस…” तुम नकाबों में रहो, या किसी नेता के घर में छुपो…कोई बचेगा नहीं, पुलिस सबका पता जानती है…

spot_img
- Advertisement -

…और जब शायराना अंदाज में एसएसपी ने कहा, सबका पता जानती है पुलिस…” तुम नकाबों में रहो, या किसी नेता के घर में छुपो…कोई बचेगा नहीं, पुलिस सबका पता जानती है…बात तो बड़ी है। सही भी है। पुलिस के पास सबका हिसाब-किताब है। भले, एक्शन हो ना हो यह दीगर, मगर एक केंद्रीय शांति समिति की बैठक में एसएसपी ने शायराना अंदाज में चेताया तो सबके सब हक्के-बक्के रह गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मामला, रांची का है। यहां दुर्गा पूजा को लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू पुलिस

- Advertisement -

अधीक्षक नगर, अपर जिला दंडाधिकारी रांची राजेश्वरनाथ आलोक सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विभिन्न दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bettiah Sex Racket: बेतिया में मां-बेटी चला रही थीं देह व्यापार! पुलिस ने दबोचा, मिला चौंकाने वाला सामान

बैठक में एसएसपी सिन्हा ने कहा कि किसी भी छोटी बात को बड़ा न बनने दें, फौरन पुलिस-प्रशासन को मामले की जानकारी दें।

उन्होंने बताया कि पूजा पंडालाें के आसपास मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही विधि-व्वयस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ फोटो, वीडियो और पोस्ट की जानकारी पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में चेताते हुए कहा की आंधियां जोर दिखाए तो भी क्या होता है, गुल खिलाने का वादे हब सबा जानती है, तुम नकाबों में रहो या किसी नेता के घर में छुपो कोई बचेगा नहीं पुलिस सबका पता जानती है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Loot News: जियो मार्ट प्रबंधक से दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, जयनगर में हड़कंप

शांति समिति के साथ जिलावासियों से अपील करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को उपलब्ध कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में विभिन्न पूजा समितियों और शांति समिति के लोग शामिल थे। सभी ने बेहतर व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी। समिति के सदस्यों की ओर से साफ-सफाई, जलापूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा के समय ड्रॉप गेट

की व्यवस्था का अवलोकन करने समेत कई बातें रखी गईं। वहीं मुस्लिम संगठनों ने दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दशकों से हमने आपसी सौहार्द से सभी त्योहार मनाया है। उसको कायम रखते हुए मिल जुलकर दुर्गा पूजा मनाएंगे और जहां जरूरत पड़ी हम साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Car News: मधुबनी में भयावह कार हादसा! बेकाबू गाड़ी ने तोड़ दिया बिजली खंभा तीन टुकड़ों में, कौन था सवार? क्या चप्पल खोलेगा राज!

रांची डीसी ने कहा कि बैठक में आये सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बिन्दूओं को नोट डाउन कर लिया गया है, सारी प्रशासनिक तैयारियों को अच्छे तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी समितियों से कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संवेदनशील जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

उन्होंने पिछले दिनों हुए जी-20 समेत बड़ों आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार भी शांति समिति, पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से दुर्गापूजा अच्छे तरीके से संपन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर बड़े आयोजनों को हमने टीम भावना के साथ संपन्न कराया है इस बार भी हम एक टीम के रुप में काम करेंगे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Death News: दरभंगा के आम बगीचे की रखवाली में वृद्ध की रहस्यमय मौत, खाना खाया, मचान पर सोए, फिर संदिग्ध शव! क्या है...

दरभंगा के तरौनी गांव में आम के बगीचे की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय राम प्रसाद पासवान की संदिग्ध मौत से हड़कंप। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#SuspiciousDeath

Madhubani Tourism News: मधुबनी का फुलहर… जहां पहली बार मिले सिया-राम, 31.83 करोड़ से होगा अल्लपनीय कायाकल्प, DM Anand Sharma भी पहुंचे, जानें क्या...

मधुबनी के फुलहर में 31.83 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने निरीक्षण किया। माता सीता और प्रभु श्रीराम की प्रथम मिलन स्थलीMadhubaniTourism,FulharDevelopment,BiharNews

Bhagalpur Hospital News: मायागंज अस्पताल की ‘ असहनीय माया ‘ दर्द से कराहती जख्मी गर्भवती को लौटाया… दौड़ाया! पढ़िए -फिर ‘ भगवान ‘ ने...

भागलपुर के मायागंज अस्पताल की संवेदनहीनता फिर सामने आई है। सड़क हादसे में घायल सात माह की गर्भवती महिला को इलाज से मना कर सदर अस्पताल रेफर स्लिप लाने को कहा गयाBhagalpurNews,HospitalNegligence,PregnantWoman

Munger Crime News: मुंगेर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, 11 लोग घायल; जानें क्या है मामला?

मुंगेर के बाकरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच#MungerNews,#BiharCrime,#LandDispute