spot_img

BSCPL Infrastructure Camp के पास ट्रक में लाश…Madhubani के लौकही से फुलपरास तक सनसनी

spot_img
- Advertisement -

लौकही/फुलपरास/मधुबनी देशज टाइम्स टीम। नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के बीएससीपीएल इंफ्रास्ट्रक्चर कैंप के समीप लगे एक ट्रक पर लौकही के एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

डीएसपी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात फुलपरास थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप एनएच 57 पर बीती रात एक बाइक सवार और एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने से सड़क दुघर्टना हो गई।

- Advertisement -

डीएसपी ने आशंका जताते हुए बताया मृतक व्यक्ति बेहोशी की हालत में कोनार गांव से किसी तरह कैंप पहुंच कर सो गया होगा और वहीं उसकी मृत्यु हो गई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

ओपी थानाध्यक्ष सुनील झा ने तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के सिमराही निवासी संजय कुमार के रूप में बताया गया है। वहीं मृतक के पाकेट से 7 हजार कैश व मोबाइल भी बरामद किया गया।

एक अन्य गंभीर रूप से घायल युवक को रात में ही पुलिस ने इलाज के लिए फुलपरास सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को दिखते हुए बेहतर उपचार हेतु दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान पुलिस ने लौकही थाना क्षेत्र के अटरी गांव निवासी लड्डू साह के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की है।

फुलपरास थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि बीती रात रात्रि गश्ती दल की टीम ने कोनार गांव के निकट एक बाइक के साथ एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क किनारे पाया। जिसे सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया और बाइक को जप्त कर थाने ले आयी है।

घटना के बाबत पुलिस ने बताया घायल व्यक्ति का डीएमसीएच में फर्द बयान लिया जा चुका है उसके और मृतक व्यक्ति के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। फिल्हाल पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर अतिक्रमण अभियान: लोहिया पुल के नीचे से हटाई गईं अवैध दुकानें, मचा हड़कंप!

भागलपुर अतिक्रमण अभियान: शहर में फिर गरजी निगम की जेसीबी, अवैध कब्जों पर चला...

Darbhanga News: परीक्षा कदाचार: बेनीपुर परीक्षा केंद्र पर हंगामा, दो छात्र निष्कासित; सुरक्षा व्यवस्था नदारद

परीक्षा कदाचार: बेनीपुर के बहेड़ा महाविद्यालय से एक ऐसी खबर आई है जिसने परीक्षा...

Bihar Train Cancellation: बिहार में 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, जून तक कई ट्रेनें रद्द, कई का मार्ग बदला

Bihar Train Cancellation: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अगर आप आने वाले दिनों...

Darbhanga News: दरभंगा में Bike Theft : पुलिस ने मुजफ्फरपुर से चोर को दबोचा, Darbhanga का अपाचे बाइक बरामद

Bike Theft Darbhanga: खबर मिथिलांचल के शहर दरभंगा से है, जहां शातिर चोरों के...