spot_img

Darbhanga Muzaffarpur फोर लेन पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

 बेनीबाद में भीषण हादसा हुआ है। बेनीबाद ओपी क्षेत्र के दरभंगा मुजफ्फरपुर फोर लेन मार्ग पर केवटसा और रमौली के बीच ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर है। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद चालक खाली ट्रक लेकर दरभंगा की ओर तेजी से भाग निकला। घटनास्थल पर लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़िए दीपक कुमार की यह रिपोर्ट...

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बेनीबाद ओपी क्षेत्र के दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन मार्ग पर केवटसा और रमौली के बीच ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत मंगलवार को घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -

ट्रक की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक युवक बाइक के साथ सड़क के नीचे बहुत दूर जाकर गिरा। बाइक सवार मृतक युवक की पहचान जिले के कटरा थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सूरज कुमार (22) वर्षीय के रूप में हुई हैं।

- Advertisement -

वही घायल की पहचान कुंदन कुमार (24)के रूप में की गई। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद चालक खाली ट्रक लेकर दरभंगा की ओर तेजी से भाग निकले। घटनास्थल पर लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी।

हालांकि आधा घंटा तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति उतपन्न हो गया। ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएम सीएच भेज दिया हैं। घायलो को भी एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar