spot_img

Darbhanga के बिरौल में घटिया सड़क निर्माण से उबले ग्रामीण, निर्माण कार्य रोका

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के उछटी गांव में चल रहे सड़क निर्माण में घटियाकरण से उत्तेजित ग्रामीणों ने आज उग्र रूप अख्तियार कर लिया। यहां न्यू मेंटिनेंस पॉलिसी से चल रहे 17 नंबर से उछती गांव तक घटिया सड़क मरम्मत निर्माण कार्य को स्थानीय आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के 17 नंबर मुख्य पथ से उछटी गांव तक करीब डेढ़ किलो मीटर की मरम्मति कार्य को लेकर 92 लाख 61 हजार रुपये की लागत से सड़क मरम्मत का कार्य होना है।

- Advertisement -

सरकार ने वर्ष 018 में न्यू मेंटिनेंस पॉलिसी लागू कर दिया है। इसी पॉलिसी के तहत सड़क मरम्मत की कार्य शुरू की गयी। इसी सड़क पर कालीकरण किया जायेगा, जहां घटिया सड़क निर्माण को देखकर लोगों ने कार्य को रोक दिया। इस पॉलिसी के तहत उक्त गढ़े नुमा सड़क को समतल कर मेटल डालना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

इसके वाद प्राइमर चढ़ा कर 25 एम एम का काली करन करना है, लेकिन संवेदक पुराने मेटल को समतल कर सड़क मरम्मति निर्माण शुरू कर दिया। सड़क की मरम्मति निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कुंवर कंस्ट्रक्शन को मिली है। बिना कोई बोर्ड के ही उक्त कंपनी के संवेदक ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। घटिया सड़क निर्माण कार्य किये जाने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

इधर, इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता तेज प्रताप पासवान ने जेई ए सुनील कुमार को उक्त स्थल पर भेज कर मामले को हल करने को निर्देश दिया।

ग्रामीण राजेश कुमार, शिबू झा, अमित आचार्य समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क को जेसीबी मशीन से कबाड़ कर समतल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया  कि जब तक उक्त स्थल पर बोर्ड और एस्टीमेट नहीं दिखाया जाएगा।

तब तक निर्माण कार्य पर रोक रहेगी। इधर ग्रामीण कार्य विभाग बिरौल के कार्यपालक अभियंता तेज प्रताप पासवान ने बताया निर्माण एजेंसी एस्टीमेट के अनुसार कार्य करेगी। ऐसा नहीं करने पर उक्त एजेंसी के विरुद्ध करवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...