
Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की गूंज से दहशत फैल गई। रामबाग गेट के पास अपनी चाय की दुकान खोलने जा रहे एक शख्स को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। यह घटना चेन स्नैचिंग के विरोध के बाद हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सुबह-सुबह राज किला क्षेत्र में हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इंद्र भवन के सामने चौरंगी पर वर्षों से चाय बेचकर परिवार पालने वाले श्रवण राम (45) रोज की तरह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने सोनू नामक व्यक्ति के गले से चेन झपटने की कोशिश की। श्रवण राम ने जब इंसानियत दिखाते हुए इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर खून से लथपथ पड़े श्रवण राम तड़पते रहे, जबकि बदमाश फरार हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।घटना के बाद रामबाग गेट से लेकर चौरंगी तक दहशत का माहौल है। श्रवण राम को आनन-फानन में डीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक हसन चौक निवासी स्व. रामचंद्र राम के पुत्र थे। उनकी पत्नी मीरा देवी ने बताया कि घर पर सब्जी पहुंचाने के बाद श्रवण राम अपनी दुकान खोलने जा रहे थे, तभी यह खौफनाक वारदात हुई। यह घटना उस समय हुई जब दिनदहाड़े बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की कोशिश की और विरोध करने पर हत्या को अंजाम दे दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस दरभंगा हत्याकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
हत्या के बाद लोगों का आक्रोश
इस निर्मम हत्या के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। रामबाग गेट पर दुकानदारों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और ‘अपराधियों को फांसी दो’ तथा ‘दरभंगा को बचाओ’ जैसे नारे लगाए। घटना से आक्रोशित लोगों ने डीएमसीएच रोड को भी जाम कर दिया, जिससे पुलिस को भारी संख्या में बल तैनात करना पड़ा।
दरभंगा हत्याकांड: पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नगर और विश्वविद्यालय थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






