spot_img

Benipatti में आगजनी, उपद्रवियों ने दो दुकानों को आग में झोंका, लाखों की संपत्ति राख

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अरेर थाना क्षेत्र के जरैल सेरहा पाखड़ चौक के निकट दो दुकानों में अज्ञात उपद्रवियों द्वारा आग लगा दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों दुकानों के लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार जरैल सेरहा पाखड़ चौक के निकट जरैल के संजय पासवान किराना व जेनरल स्टोर्स का दुकान करते हैं। मंगलवार की रात अज्ञात उपद्रवियों की ओर से दुकान में आग लगा दिया गया, जहां दुकान में रहे चावल, दाल, फ्रीज सहित लाखों की संपति जलकर राख हो गयी। घटना में पांच लाख रुपए मूल्य की संपति जलने की बात दुकानदार द्वारा बतायी गयी है।

- Advertisement -

इसके अलावे इसी चौक पर रघेपुरा गांव के सरोज पासवान के मोटरसाइकिल गैरेज में भी अज्ञात उपद्रवियों की ओर आग लगा दी गयी। इसमें हवा की टंकी, जरनेटर, टायर और टयूब जलकर राख हो गए। घटना में 10 लाख की संपत्ति जलने की बात दुकानदार की ओर से कही जा रही है। इस संबंध में अरेर के प्रभारी एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Mithila Manuscripts के संरक्षण को लेकर जगी उम्मीदें, Darbhanga मिथिला शोध संस्थान को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान, 'ज्ञान भारतम् मिशन' में होगा शामिल, JDU MP संजय झा की पहल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा पोखर में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

पोखर में डूबने से: बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली खबर...

Bihar News: बिहार में Fish Farming सुधा डेयरी की तर्ज पर बिकेगी ताजी मछली, सरकार का बड़ा ऐलान!

Fish Farming Bihar: बिहार के मछली पालकों के लिए सरकार ने एक बड़ा दांव...

Aurangabad: वट सावित्री के दिन लापता मासूम की बरामदगी, गया से महिला गिरफ्तार, जानिए -आईजी विकास वैभव ने क्या बताया!

बच्चे की बरामदगी: औरंगाबाद में वट सावित्री पूजा के दिन अचानक लापता हुए एक...