spot_img

Railway की Big News: दीपावली और छठ पूजा के लिए बिहार में 60 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, लगेंगे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, 34 ट्रेनों का रूट बदला, पढ़िए Darbhanga कनेक्शन के साथ हर ट्रेन का शेड्यूल

spot_img
- Advertisement -

Railway की बड़ी खबर है जहां दीपावली और छठ पूजा के लिए बिहार में 60 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। वहीं, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाए जा रहे हैं। इस बीच 34 ट्रेनों का रूट बदला गया है। पढ़िए Darbhanga कनेक्शन के साथ हर ट्रेन का शेड्यूल, पूरी खबर

- Advertisement -

यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद आदि स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के मध्य त्योहार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इस साल त्योहारों के सीजन के दौरान अक्टूबर-दिसंबर माह में लगभग 60 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहीं हैं। इससे लगभग 900 फेरे लगाये जाएंगे।

- Advertisement -

वहीं,बिहार हो अलग अलग राज्यों को जाने वाली 34 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक है। हर ट्रेन के रूट बदलने का शेड्यूल अलग अलग है। ये ट्रेनें बिहार से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब समेत अन्य राज्यों तक जाती हैं। पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BPSC Appointment 2027 नए अफसरों को CM सम्राट का सीधा संदेश: 'एक साइन से बदलेगी कई परिवारों की तकदीर' | नए अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सबसे आगे - BPSC सेकंड टॉपर शशांक गौरव

यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में नहीं लगना पड़े इसके लिए कई स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिग मशीन लगाए गए हैं। साथ ही इन एटीवीएम के सुविधाजनक प्रयोग में मदद पहुंचाने के लिए एटीवीएम फैसिलिटेटर्स की तैनाती की गई है। ट्रेनों में चढ़ने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर प्रस्थान समय से आधे घंटे पहले खड़ा कर दिया जाएगा।

वहीं, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना-रांची एवं पटना-हावड़ा रेलखंड पर 02 वंदे भारत ट्रेनें पहले से चलायी जा रही हैं, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं और अवश्यकता पड़ने पर कुछ और टिकट काउंटर खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में खुलेगा अत्याधुनिक प्रयोगशाला -

साथ ही अंतिम समय में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाने का भी निर्देश दिया गया है। अत्याधिक भीड़ वाले ट्रेनों के प्रस्थान के समय यात्रियों के मदद के लिए रेल सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहेंगे।

स्टेशनों पर भीड़ के दौरान असमाजिक तत्वों तथा भीड़ नियंत्रण पर काबू करने के लिए यात्री सुरक्षा को देखते हुए मुख्य स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से रेल सुरक्षा बलों द्वारा चौबीसों घंटे गहन निगरानी की जा रही है।

बिहार हो अलग अलग राज्यों को जाने वाली 34 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक है। हर ट्रेन के रूट बदलने का शेड्यूल अलग अलग है। ये ट्रेनें बिहार से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब समेत अन्य राज्यों तक जाती हैं।

कुल 34 ट्रेनों का रूट बदला है। जबकि गुजरात जाने वाली एक ट्रेन रद्द कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक भटनी सेक्शन पर प्री-एनआई वर्क 27 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक और एनआई वर्क चार से 08 नवंबर के बीच होगा। वहीं पिवकोल सेक्शन पर 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्री-एनआई और 6 से 8 नवंबर के बीच एनआई वर्क किया जाएगा। इस दौरान दोनों सेक्शन पर 12538 /12537 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर पोरबंदर सहित 15 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
  • 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
  • 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
  • 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक
  • 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 28 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
  • 02570 नई दिल्ली-दरभंगा 4 नवंबर से 7 नवंबर तक
  • 02563 बरौनी-नई दिल्ली 28 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
  • 02564 नई दिल्ली-बरौनी 3 नवंबर से 8 नवंबर तक
  • 14674 अमृतसर-जयनगर 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक
  • 15048 गोरखपुर-कोलकता 30 अक्टूबर, 5, 6 और 7 नवंबर को
  • 12554 वैशाली एक्सप्रेस 3 से 5 नवंबर तक
  • 15203 बरौनी-लखनऊ 6 नवंबर को
  • 12553 वैशाली एक्सप्रेस 7 नवंबर को

  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति 7 नवंबर को
  • 13019 बाघ एक्सप्रेस 6 नवंबर को
  • 15909 अवध असम एक्सप्रेस 6 नवंबर को
  • 15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस 5 नवंबर को

यह ट्रेन रहेगी रद्द
  • 12538/12537 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर, 1, 6 और 8 नवंबर को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा
  • 15027 मौर्य एक्सप्रेस 27, 28, 30 अक्टूबर, 3, 4, 5, 6 और 7 नवंबर
  • 13020 बाघ एक्सप्रेस 27 अक्टूबर और 1 नवंबर
  • 12565 बिहार संपर्ककांति 28 और 29 अक्टूबर

    रेल सुरक्षा बल पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त प्रमुख स्टेशनों पर स्काउट एवं गाईड की भी तैनाती सुनिश्चित् की जा रही है। साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख स्टेशनों पर मे आई हेल्प यू हेल्प डेस्क सहयोग बूथ बनाया गया है। जहां सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी आवश्यक जानकारी के साथ निरंतर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। साथ ही चिकित्सा मदद के लिए चिकित्सा सहायता बूथ भी बनाए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DARBHANGA BIG GOOD NEWS…दरभंगा के गन्ना किसानों ने पूरे BIHAR में गाड़ा सफलता का झंडा – रचा इतिहास! चम्पारण के बाद बना दूसरा 24,215...

Bihar Sugarcane Farmers: बिहार में गन्ना किसानों को बड़ी राहत! दरभंगा जिले में 24,215 किसानों ने गन्ना आईडी बनवाई है, जिससे यह पश्चिमी चंपारण के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस पहल#BiharSugarcane,#DarbhangaNews,#FarmersBenefit

Darbhanga News गर्मी में बिजली गुल- जाले की जनता में टेंशन फुल! फूटा गुस्सा, सभापति ने दी सीधी चेतावनी -आंदोलन को मजबूर ...

Jale Power Cut: जाले में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग त्रस्त हैं। नगर परिषद सभापति पिंटू कुमार मेहता ने बिजली विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है।#JaleNews,#BiharElectricity,#PowerCut

बिहार में 17 अगस्त को बड़ा धमाका …खनिज निवेश के नए द्वार! नीलामी से बदल जाएगी राज्य की तस्वीर| मंत्री प्रमोद कुमार ने...

Bihar Mineral Auction: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए 17 अगस्त को पटना में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खनिज ब्लॉकों की नीलामी#BiharMineralAuction,#InvestmentBihar,#BiharDevelopment

बिहार में शराबबंदी पर आया सबसे बड़ा अपडेट! मंत्री मदन सहनी का पूर्ण विराम – बोले- अब कंपनियों पर भी गिरेगी गाज

Bihar Liquor Ban: मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कानून खत्म नहीं होगा, बल्कि अब तस्करी में#BiharLiquorBan,#MadanSahni,#BiharNews