Bihar Wedding: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का विवाह इन दिनों Bihar में चर्चा का विषय बना हुआ है। 25 नवंबर को होने वाले इस भव्य शादी समारोह में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी शामिल हो सकते हैं।

अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल के जरिए खेसारी लाल को शादी का निमंत्रण भेजा है, जिसकी बातचीत का वीडियो सामने आया है।
वीडियो कॉल पर हुई बातचीत में अनंत सिंह ने खेसारी लाल से पूछा,
‘हां, 25 के आबो।’
इस पर खेसारी लाल ने जवाब दिया कि 25 नवंबर को उनके घर के सामने लड़की की शादी है, लेकिन वह दिन में आकर घूम जाएंगे। अनंत सिंह ने उन्हें 20 नवंबर को भी आने का निमंत्रण दिया, जब शादी की रस्में शुरू होंगी। खेसारी लाल ने बताया कि वह फिलहाल समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में व्यस्त हैं और रात में पूर्णिया में उनका शो है। उन्होंने पटना पहुंचने के बाद अनंत सिंह को फोन करने की बात कही।
अनंत सिंह की बेटी की शादी: 5 दिन चलेगा जश्न, लदमा में खास तैयारियां
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर परिवार में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले की रस्में 20 नवंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसमें तिलक का कार्यक्रम भी शामिल है। इसके बाद 25 नवंबर को विवाह संपन्न होगा। यह पूरा समारोह पांच दिनों तक चलेगा। मेहमानों के स्वागत से लेकर सजावट तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में यह भव्य आयोजन होगा।
भोजपुरी और बॉलीवुड के 3 दर्जन सितारे होंगे शामिल
इस Bihar Wedding में मेहमानों की सूची भी काफी खास है। भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से करीब तीन दर्जन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी तथा गायिका मैथिली ठाकुर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। यह समारोह बिहार के राजनीतिक और मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा इवेंट साबित होगा।








You must be logged in to post a comment.