spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में पंस की बैठक में सदस्यों ने कहा, पंचायतस्तरीय कार्य नहीं होना जनप्रतिनिधियों का अपमान

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि पंचायत स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मचारी पंचायत भवन में उपस्थित होकर काम नहीं करते हैं। इस मुद्दे पर सदस्यों ने जमकर बहसबाजी की। साथ ही,विभिन्न विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मियों के पंचायत भवन में बैठकर काम करने का लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं होने पर सदस्य भड़क उठे।

- Advertisement -

सदस्यों का कहना था कि पंचायत स्तरीय सभी विभागों के कर्मियों को पंचायत भवन में बैठकर विभागीय कार्य करने का गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जब बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई ही नहीं होती है तो ऐसे बैठक में भाग लेने से क्या फायदा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति के बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने गत बैठक की सम्पुष्टि शुरू होते हीविभिन्न विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मियों के पंचायत भवन में बैठकर काम करने का लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं होने पर सदस्य भड़क उठे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Constable News: भागलपुर में Darbhanga के डायल 112 के सिपाही की संदिग्ध मौत!

प्रमुख श्री सिंह सहित मुखिया बैद्यनाथ कुंवर, राजीव कुमार झा, श्रवण कमती समेत अन्य सदस्यों ने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। कहा कि पंचायत में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र,आवास सहायक, डाटा ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक प्रतिनियुक्त कर्मी अपने आवास या फिर प्रखंड कार्यालय में बैठकर काम करते हैं।

जबकि सरकार लोगों के सभी सरकारी कार्य उनके पंचायत में ही हो जाय। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में सभी विभागों के कर्मी को प्रतिनियुक्त किया है। पंचायत स्तरीय कर्मियों के हठधर्मिता की वजह से लोगों को अपने काम के लिए प्रखंड कार्यालय या कर्मियों के उनके आवास पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

सदस्यों ने पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रत्येक कार्य दिवस में पंचायत भवन पर उपस्थित सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर आगामी 9 नवंबर को पुनः बैठक आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर कार्यवाही स्थगित कर दिया गया। इससे पहले बैठक के लिए निर्धारित समय 11 बजे तक कोरम पूरा नहीं होने पर एक घंटा तक सदस्यों का इंतजार किया गया।

कोरम पूरा होते ही सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ किरण मंडल ने सदस्यों का अभिवादन करते हुए गत बैठक की सम्पुष्टि शुरू किया। लेकिन गत बैठक में लिए गए पहले प्रस्ताव की संपुष्टि पर संतोष जनक कार्रवाई नहीं होने पर सदस्यों का पारा आसमान पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Kewati Electricity News: केवटी में बिजली संकट से हाहाकार: 50 हजार से अधिक लोग पानी, पढ़ाई, आर्थिक परेशान में, कब मिलेगी राहत?

मौके पर उप प्रमुख संतोष यादव, मनरेगा पीओ संदीप कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक संजीत कुमार चौधरी, मुखिया विमल चंद्र खां, बैद्यनाथ कुंवर, राजीव कुमार झा, श्रवण कमती, अविनाश कुमार आजाद, विरेन्द्र चौपाल,शारदा देवी,इंदू देवी समिति सदस्य सुजीत कुमार राय, नंदकिशोर शर्मा, उपेन्द्र पासवान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी ख़बर – मोदी सरकार ₹642 में दे रही LPG, लेकिन ग्राहकों के लिए आ गया बड़ा अपडेट

दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, अब 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का हुआ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है, क्यो#DelhiLPG,#UjjwalaYojana,#LPGPriceHike

R Praggnanandhaa News: प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास! नॉर्वे शतरंज जीत घर लाए 50 लाख, देश हुआ गौरवान्वित

भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। इस ऐतिहासिक जीत पर तमिलनाडु सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपये और#RPraggnanandhaa,#NorwayChess,#TamilNaduNews

Delhi Politics News: इंडी गठबंधन की बैठक पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा बोले – यह सिर्फ एक ‘ड्रामा’ है!

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक को "ड्रामा" बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बावजूद वे#DelhiPolitics,#INDYAAlliance,#SambitPatra

Patna Paper Leak News: पेपर लीक का ‘जिन्न’ एक बार फिर बाहर …बिहार दरोगा पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, गांधी मैदान में...

पटना में बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) मुख्य परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा रद्द कर SIT जांच की मां#PatnaPaperLeak,#BiharPoliceExam,#StudentProtest