spot_img

Madhubani में पहली कक्षा की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत, शव को दस मीटर तक घसीटता रहा ट्रक, आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश के साथ सड़क पर किया घंटों प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें:अड़रिया ओपी की मदद से पकड़ा गया ट्रक,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख घंटों किया जाम, अंडर पास बनाने की मांग

- Advertisement -

लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स। नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के नवटोली गांव स्थित एनएच 57 सड़क पर बुधवार को दोपहर 12 बजे विद्यालय से लौट रही राहुल कुमार की एकलौती संतान सुप्रिया कुमारी की तेज रफ्तार ट्रक द्वारा रौंदे जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख घंटों जाम कर प्रदर्शन किया अंडर पास बनाने की मांग करते रहे। देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Head Quater: बिहार में अब FIR से Charge Sheets तक सब कुछ ऑनलाइन, पुलिस जांच, अनुसंधान का नया अवतार... डिजिटलीकरण

मिली जानकारी के अनुसार मृतका सड़क के उत्तरी हिस्से में स्थित +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रथम कक्षा की छात्रा थी, जो लंच के दौरान अपने तीन सहेलियों के साथ सड़क पार कर रही थी लेकिन उसे लेने आयी मां को देख मृतका दौड़ गई तभी बांस लदे तेज रफ्तार ट्रक के चपेट आ गई और ट्रक ने उसके शव को 10 फीट की दूरी तक घसीटते हुए भाग निकला, जिसे अड़रिया ओपी थाना की मदद से पकड़ लिया गया।

मृतका के परिजनों ने बताया महादेव से मन्नतों के बाद बच्ची पैदा हुई थी और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना एवं सड़क जाम की जानकारी पाकर दल-बल के साथ फुलपरास एसडीएम अभिषेक कुमार, डीएसपी सुधीर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा पहुंचे व काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझा-बुझाकर अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया और सड़क जाम को खुलवाया गया।

जाम के खुलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बर्तनों में मृतक के मांस और हड्डियों के टुकड़े को बटोरा जा रहा था।

ग्रामीणों ने बताया यू-टर्न एक किलोमीटर के अन्दर में होने की वजह से खेती बाड़ी व अन्य कामों के लिए लोग शॉर्टकट अपनाते हुए सड़क पार करते हैं और अब तक 40 लोगों की मौत सड़क दुघर्टना में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

मृतका के पिता ड्राइवरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...