मुख्य बातें: समय के अनुसार पुस्तकालय में भी आधुनिक सुधार की जरूरत :एसडीएम, आर्य कुमार पुस्तकालय के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में एसडीएम ने दिए कई दिशा निर्देश
जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित आर्य कुमार पुस्त कालय के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक एसडीएम वीरेंद्र कुमार की (Jayanagar SDM Virendra Kumar’s big initiative, new library building will be built, everything will be digital) अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री वीरेंद्र ने कहा कि यह पुस्तकालय शहर का एक महत्वपूर्ण धरोहर है। इसका नए ढंग से जीर्णोद्धार कर बाउंड्री वॉल करते हुए पुस्तकालय के मैदान में खेलकूद के आयोजन सहित कला संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
पुस्तकालय में पुराने भवन को तोड़कर नए ढंग से बनाने एवं साफ-सफाई व रंग-रोगन पर विचार किया गया। आज के डिजिटल युग में पुस्तकालय का डिजिटलाइजेशन करने की आवश्यकता है, जिससे पाठकों को ऑनलाइन पुस्तक पढ़ने को मिले।
समय के अनुसार पुस्तकालय में भी आधुनिक सुधार की जरूरत है। आने वाले समय में पुस्तकालय में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में किया जाना चाहिए जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं कंप्यूटर के माध्यम से इसका उपयोग किया जा सके।
डिजिटल लाइब्रेरी को ऑनलाइन लाइब्रेरी, इंटरनेट लाइब्रेरी या डिजिटल संग्रह के रूप हो सके। टेक्स्ट, इमेज,ऑडियो, वीडियो, डिजिटल दस्तावेज के रूप में पुस्तकें शामिल हो सकती हैं। जिससे पुस्तकालय के पुस्तकों की जानकारी सहित अन्य सूचना पाठकों को समय पर मिल सके।
सदस्यों ने पुस्तकालय के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह ज्ञान का भंडार है। इस कैंपस में जो खाली जमीन है। उस पर वृक्षारोपण कर पार्क जैसा निर्माण किया जाए जिससे शहर के बीचो-बीच लोग यहां आकर घूम सकें। इस बैठक में सचिव नारायण यादव,विमल मस्करा, अनिल बैरोलिया, बौआ झा, सच्चिदानंद नीलू,अनिल बैरोलिया,अरुण जैन,शीतल राउत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

















