spot_img

Madhubani News: 12 दिन बाद छठ, अधिकांश पोखर घाट की साफ-सफाई ‘ नदारद ‘

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर। नगर परिषद प्रशासन ने काफी विलंब से छठ पर्व को लेकर करीब 50 पोखर घाटों की साफ- सफाई को लेकर टेंडर जारी किया है। बताते चलें कि लोक आस्था के महापर्व के महज 12 दिन और शेष बचे हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

आस्था के इस महान पर्व का सभी कार्य लोगों द्वारा जलाशय के समीप किया जाता है। बावजूद नगर परिषद के तमाम जलाशय में सफाई की रफ्तार काफी धीमी है। प्रायः सभी जलाशय गंदगी से पटे पड़े हैं।

- Advertisement -

जो जलाशय जीवंत हैं, जहां लोग प्रतिदिन स्नान करने के लिए जाते हैं, वहां की स्थिति भी सफाई को लेकर नाजुक बनी हुई है। कहीं पहुंच पथ का अभाव है तो कहीं पोखर में काफी मोटी जलकुंभी जमी हुई है। सफाई को लेकर लोगों का मानना है कि दुर्गा पूजा के समाप्ति के समय तक ही टेंडर हो जाना चाहिए था।

- Advertisement -

ताकि संवेदक समय रहते छठ घाट के साफ सफाई की शुरुआत कर सके। नगर परिषद प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए 50 छठ घाट का साफ सफाई टेंडर के शर्तो के अनुकूल हो पाएगा, लोगों को इसमें शंका लग रहा है।

ड्योढ़ी पोखर में भारी जलकुंभी की साफ सफाई के लिए मजदूर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि इस जलकुंभी को साफ करने में ही 10 दिन लग जाएंगे। फिर घाट के बगल की गंदगी और पानी की गंदगी के बीच ही छठ पर्व मनाया जाएगा।

वार्ड 15 स्थित हीरालाल पोखर सैकड़ो वर्ष पुराना है जो आज भी जीवंत है। साल के 365 दिन लोग इस तालाब में स्नान करने पहुंचते हैं। बावजूद तालाब के घाट तक पहुंचने का ना तो सुगम रास्ता बन पाया है और ना ही घाट ही सही से बना हुआ दिख रहा है।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सोना मंडल का आरोप है कि नगर परिषद की कार्य प्रणाली काफी सुस्त है। नगर परिषद प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण स्थानीय लोग आपसी सहयोग से साफ सफाई करने का मन बनाया है।

नगर पंचायत के ही पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण भंडारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया काफी विलंब से हुई। इसे 10 दिन पूर्व निष्पादित किया जाना चाहिए था।

ताकि संवेदक को मजदूर और समय दोनों मिल सके। आपाधापी में सरकारी पैसा तो खर्च होगा, लेकिन आम लोगों को वह सुविधा नहीं मिल पाएगी।

वर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष बबिता शर्मा के प्रतिनिधि बबलू शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के लिए 50 स्थल का चयन किया गया है। कार्य की मॉनिटरिंग संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षदों के जिम्मे में रहेगी।

टेंडर के शर्तानुसार घाट की साफ सफाई, वहां तक पहुंचाने के रास्ते को सुगम बनाना,गहरे पानी वाले जगह को बैरिकेटिंग करना, जरूरत के अनुसार कमला नदी व अन्य गहरे पानी में नाव की व्यवस्था करना, चेंजिंग रूम का निर्माण करना आदि शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार: 20 और पुलों-हाईवे पर टोल टैक्स, क्या आपकी गाड़ी पर भी लगेगा? देखें पूरी लिस्ट!

Bihar Toll Tax: बिहार के 20 और पुलों व स्टेट हाईवे पर अब टोल टैक्स लागू होगा। पथ निर्माण विभाग ने व्यावसायिक वाहनों के लिए नई दरें तय की हैं, जिसमें निजी कारों को छूट दी गई है।#BiharTollTax,#CommercialVehicles,#RoadInfrastructure

खुशखबरी! बिहार से बेंगलुरु, अहमदाबाद और मैसूर के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग

Bihar Special Train: रेलवे ने बिहार समेत 6 राज्यों के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। प्रयागराज, सूबेदारगंज, दानापुर और दरभंगा से बेंगलुरु, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और मैसूर के लिए क#BiharTrainNews,#SpecialTrains,#IndianRailways

अनंत सिंह की बेटी की शादी में धमाका! घुड़दौड़ में जीतने वाले को मिलेगी चमचमाती Mahindra Thar

Anant Singh Wedding: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है. इस शाही शादी में मेहमानों के लिए खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें जीतने वाले क#AnantSinghWedding,#BiharWeddings,#RoyalWedding

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बृजभूषण बोले- ‘दबदबा था, है और रहेगा’, ललन सिंह भी दिखे!

Bihar Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'दबदबा था, है और रहेगा', वहीं#AnantSinghWedding,#BrijbhushanSharanSingh,#BiharPolitics