spot_img

Darbhanga के घनश्यामपुर में कुमरौल के लोगों के सामने सिलेंडर से लगी “आग”….ग्रामीणों ने देखा भी समझा भी…

spot_img
- Advertisement -

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। स्थानीय कुमरौल गांव के लोगों ने आग से बचने के टिप्स जानें। वहीं, सावधानी कैसे बरतेंगे इसकी जानकारी हासिल की। दरअसल, सोमवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह होम गार्ड के निर्देश पर माक ड्रिल से ग्रामीणों को आग से बचाव की जानकारी (Cylinder fire in Ghanshyampur) दी गई।

- Advertisement -

वहीं, इस मॉक ड्रिल से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। कुमरौल गांव के ग्रामीणों ने कहा कि अग्निशामक दस्ता का यह प्रदर्शन गांव मे प्रथम बार आयोजित किया गया है। इससे ग्रमीण जागरूक होंगे। वहीं, सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण कैसे करें इसकी ग्रामीणों ने आंखों से रूबरू होकर खुद आग बुझाते देखा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पांच आरोपियों को लगा तगड़ा झटका! हत्या और प्राणलेवा हमले के केस में कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, अग्निशमन पदाधिकारी बब्लू कुमार के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों ने आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। बूढ़ेव और कुमरौल गांव में जाकर आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन माक ड्रिल के माध्यम से किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी में गूंजा 'हर-हर महादेव', गंगधारेश्वर मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ उमड़ी भक्तों की भीड़

अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने सबसे पहले कागज की ढेर में आग लगाकर कार्बन डाइआक्साइड से बुझा कर दिखाया। इसके बाद सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगा आग बुझाकर दिखाया।

अग्निशामक दल के पदाधिकारी ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता फैलाकर हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। यह प्रदर्शन इसलिए किया गया, ताकि आमलोग एवं गाव मे आग लगने पर बच्चे खुद का बचाव करने के साथ आग पर काबू पा सकें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime 16 साल का बेटा लापता, मां का दिल दहला देने वाला आरोप- 'धर्म बदलवाने की साजिश' ! स्कूल जाने के बाद नहीं लौटा घर

आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। आग कभी-कभी इतनी विकराल हो जाती है कि लोग पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं। उनकी कमाई का सब कुछ जलकर राख हो जाता है। ऐसे प्रदर्शनों से जागरूकता फैलाकर आग पर काबू पाया जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Driving License ! बिहार में DL टेस्ट देना हुआ आसान, इन 32 जिलों में बन गए नए ‘ट्रैक’, अब नहीं चलेगी...

Bihar Driving License: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम बदल गए हैं। अब राज्य के 32 जिलों में आधुनिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ही परीक्षा होगी। पटना और औरंगाबाद में टेस्ट शुरू #BiharDrivingLicense,#BiharTransport,#DrivingTest

Bihar Panchayat Election पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: इंजीनियरिंग सेल का गठन, परिसीमन की नई व्यवस्था | CM Samrat ने क्या कहा – ...

Bihar Panchayat Election: बिहार में अगले पंचायत चुनाव परिसीमन के बाद ही होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'ग्राम संसद' कार्यक्रम में यह बड़ी घोषणा की है। #BiharPanchayatElection,#SamratChaudhary,#BiharNews

Bihar STET 2026: शिक्षक बनने का सपना? आज रात 11:55 तक ही कर सकते हैं आवेदन, चूकें नहीं मौका!

Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 22 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे समाप्त हो रही है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार तुरंत अपना फॉर्म जमा #BiharSTET,#TeacherRecruitment,#BSEB

Darbhanga News केवटी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, गंगधारेश्वर मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ उमड़ी भक्तों की भीड़

Kewati News: केवटी के गंगधारेश्वर महादेव मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ विशेष पूजा-अर्चना हुई। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा, भक्तों ने सुख-शांति की कामना #KewatiNews,#GangadhareshwarTemple,#BiharDevotion