spot_img

उड़कर आना है बिहार तो सिर पकड़ लेंगे आप….फ्लाइट के टिकटों के दाम 9 गुणा तक बढ़ें, 1 लाख तक पहुंची टिकट की दर

spot_img
- Advertisement -

बिहार में पटना और दरभंगा दो ऐसे एयरपोर्ट हैं जहां से अभी करीब करीब संपूर्ण बिहार के लोग कनेक्ट हो रहे हैं। मगर, जहां दरभंगा में अनुबंध समाप्ति से पहले टिकटों के भाव अचानक से कम करने का मामला सामने आया लोग भौंचक रह गए। जी हां, अगर आप वहां से यहां आ रहे हैं तो आपको एक लाख के भी टिकट कटवाने ही (Flight ticket prices increase by 9 times) पड़ेंगे।

- Advertisement -

वहीं, अब दीपावली बीतते ही छठ महापर्व पर पटना उतरने वाले यात्रियों की जेब कतरी नौ गुणा ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है जहां टिकटों के दाम में एकबारगी नौ गुणा उछाल आ गया है। इससे तय है कि आम आदमी अब उड़ने का सपना छोड़ दे इसी में कल्याण है। कारण, पढ़िए पूरी खबर कैसे टिकटों के दाम आसमान पर हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, छठ पर बिहार से बाहर रहने वालों का आना करीब करीब कंप्सरी ही रहता है। लेकिन, इसका भरपूरा फायदा उठाया जा रहा है। अब देखिए ना्र दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई सहित विदेशों से भी लोग बिहार पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Monsoon News: गर्मी से बेहाल बिहार! अब जल्द मिलेगी राहत, जानें आपके जिले में कब होगी झमाझम बारिश, आ गया ‘ मानसून ’

जानकारी के अनुसार, यहां पटना उरतने वाले यात्रियों को पछतर से एक लाख रूपए तक का किराया चुकाना पड़ रहा है।

इसको लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए 41 जोड़े विमान उड़ाए जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा दिल्ली से फ्लाइट लैंड कर रही है। फ्लाइट के किराए के बारे में बात करें तो दिल्ली से पटना के लिए 13 नवंबर से 18 नवंबर तक 9 गुना ज्यादा है।

अमूमन पटना से दिल्ली का किराया 5000 हजार तक होता है, लेकिन छठ पूजा को लेकर यात्रियों को 35000 से ज्यादा रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, रांची, चंडीगढ़ से आनेवाले विमानों का किराया भी 3 से 4 गुना तक बढ़ गया है।

ऐसे में छठ के मौके पर बिहार आने वाले लोगों की जेब ढिली हो रही है। सोमवार को अन्य राज्य से पहुंचे यात्रियों ने बताया कि पहले के मुकाबले किराया काफी ज्यादा हो गया है। आमलोग फ्लाइट से आने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  IRCTC Scam News: लालू परिवार पर शिकंजा, IRCTC घोटाले में आज कोर्ट सुनाएगी 16 आरोपियों पर बड़ा फैसला, बढ़ेगी मुश्किल?

दिल्ली-पटना इकोनॉमी क्लास में इंडोगो का किराया 14 हजार से 20 हजार, स्पाइसजेट 17-27 हजार, एयर इंडिया 20-22 हजार, विस्तारा में 15 हजार खर्च करने पड़ रहे हैं। बिजनेस क्लास की बात करें तो उसमें 60 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

बेंगलुरु-पटना इकोनॉमी क्लास का किराया 25000 और बिजनेस क्लास में 75 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। कोलकाता से इकोनोमिक क्लास में 10 हजार तो बिजनेस क्लास में 45-75 हजार रुपए किराया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar NEET News: बिहार नीट परीक्षा: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब IAF करेगा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा! जानिए - Darbhanga, Madhubani, Bhagalpur समेत किन जिलों में है क्या तैयारी!

मुंबई से इकोनॉमी क्लास में 25 हजार रुपए किराया है। चेन्नई से तो किसी किसी फ्लाइट में 1 लाख रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। वही छठ पूजा को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सुविधा भी बढ़ा दी गई है। ओला, उबर जैसे कई कंपनी कैब सेवा दे रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt