spot_img

Accident in Madhubani, धान लदे पिकअप और अपाचे बाइक के टक्कर में नाबालिग की मौत, दूसरा नाजुक, रेफर

spot_img
- Advertisement -

खुटौना /लौकही | लौकही थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार धान से लदे पिकअप और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के पिछली सीट पर बैठा युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक युवक का पैर उसके शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। ठोकर मार भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने खदेड़ ककहिया मोर के समीप पकड़ा जहां अंधेरे का फायदा उठाकर चालक धान लदे पिकअप जिसका रजिस्टर नम्बर बीआर 32 के 9072 को छोड़ फरार हो गया।

- Advertisement -

 

जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े दोनों बाइक सवार युवकों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार हेतु मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

घटना की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने धान लदे पिकअप एवं दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक जिसका रजिस्टर नम्बर बीआर 50 यू 1064 को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

 

तथा उनके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही लौकही सीएचसी पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।

 

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हटनी निवासी एडवोकेट राज लाल साह के एकलौते 16 वर्षीय पुत्र करण साह के रूप में हुई है।

 

जबकि घायल युवक की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मैनही बलथाहा निवासी शिक्षक रंधीर सिंह के पुत्र सरोज कुमार के रूप में बताया गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad