spot_img

Darbhanga में पहले किया दुष्कर्म, फिर बनाई Video, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण, फिर गर्भपात और…?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा की यह पीड़ित मानवता को झकझोरने वाली वारदात है जहां पहले किया दुष्कर्म, फिर बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्मी (First raped in Darbhanga, then made video) यौन शोषण।

- Advertisement -

इससे भी जी ना भरा तो और जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया और शादी से भी मुकर गया। अब पूरा मामला महिला थाना के जिम्मे है जहां थानाध्यक्ष नुसरतजहां की कार्रवाई अब पीड़िता के साथ है और बहुत जल्द उसे इंसाफ की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाकर वायरल करने और धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, गर्भपात कराने के बाद युवक सहित परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया है उसपर अब थानाध्यक्ष नुसरतजहां की पूरी नजर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Toll Tax: बिहार में फिर लगेगा टोल, जेब पर सीधा असर; जानिए कब से शुरू होगी वसूली

जानकारी के अनुसार, जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म को लेकर दरभंगा के महिला थाना में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा है। फिलहाल पीड़िता के आवेदन पर गांव के ही अनिकेत कुमार उर्फ गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि उनके ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी के माता-पिता घर पर काम करने के लिए बुलाया करते थे।

उसी दौरान आरोपी युवक अनिकेत कुमार उर्फ गोलू कुमार ने उसकी अपने रूम में ले जाकर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान युवक ने बच्ची का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर बराबर दुष्कर्म करता था।

किशोरी ने घटना की जानकारी युवक के पिता राजाराम लालदेव और मां कल्पना कुमारी को भी दी थी लेकिन उसके माता-पिता ने कहा कि हल्ला मत करो हमलोग तुम दोनों का शादी करा देंगे। यह बात गांव में किसी को नहीं बताना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: रंजिश- वर्चस्व की गैंगवार में बारूदी खेल, दरभंगा की रात - गरजी गोली -फायरिंग, पढ़िए -खोखा, कारतूस और पिलेट!

इस बात का खुलासा तब हुआ जब 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो युवक के माता-पिता गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इस दौरान गांव के ही एक झोला छाप डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे सात माह के बच्चे को ऑपरेशन कर गर्भपात करवा दिया।

यह भी पढ़ें:  केरल के CM: वीडी सतीशन ने ली शपथ, कांग्रेस नेता के साथ इतने मंत्रियों ने संभाला पदभार

इस बात की जानकारी नाबालिग बच्ची ने अपने माता-पिता को दी। उसके बाद गांव में पंचायत हुआ। इस दौरान आरोपी युवक और उसके माता-पिता ने पीड़िता से शादी से करने से इनकार कर दिया।

महिला थानाध्यक्ष नुसरतजहां ने बताया कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को जांच को डीएमसीएच भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Court: डकैती, अपहरण और आत्महत्या के मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज

Darbhanga Court: दरभंगा में न्याय की चौखट पर कई आरोपियों को निराशा हाथ लगी...

Bhagalpur News: अकबरनगर में Water Supply Crisis एक हफ़्ते से पानी बंद, 200 घरों में हाहाकार, क्या है असल वजह?

Water Supply Crisis: अकबरनगर के वार्ड नंबर 10 में पिछले एक हफ्ते से बूंद-बूंद...

Bhagalpur News: भागलपुर Smack Drug Bust अकबरनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Smack Drug Bust: बिहार के अकबरनगर में पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का...