spot_img

पटना का युवक तारापुर में भटकता मिला, एम्स जा रहा था इलाज कराने

Tarapur News: तारापुर थाना क्षेत्र के महापुर गांव के पास एक युवक भटकते हुए मिला है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह एम्स में सिरदर्द का इलाज कराने जा रहा था, लेकिन वह यहां कैसे पहुंचा उसे कुछ याद नहीं है।

spot_img
- Advertisement -

Tarapur News के तहत मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महापुर गांव के समीप एक युवक भटकती अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। पुलिस अब युवक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है और मुंगेर पुलिस के माध्यम से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि महापुर गांव के समीप एक युवक के भटकने की सूचना मिलने पर तुरंत गश्ती दल को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम ने युवक को अपने साथ सुरक्षित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसे तारापुर थाना लाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ से पहले पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 137 करोड़

सिरदर्द के इलाज के लिए एम्स जाने की बात

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विक्रम कुमार बताया। उसने अपने पिता का नाम सुरेंद्र सिंह और माता का नाम सुनीता देवी बताया है। युवक ने अपना पता वार्ड संख्या-32, गांधी मैदान, पटना बताया है। हालांकि, तलाशी के दौरान उसके पास से एक मतदाता पहचान पत्र मिला है, जिस पर मकान संख्या-103, फेज-4, सेक्टर-26, रोहिणी, स्मायपुर, अलीपुर, दिल्ली-110042 का पता दर्ज है। बातचीत के दौरान युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके सिर में दर्द था और वह इलाज कराने के लिए एम्स जा रहा था, लेकिन वह तारापुर कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब कभी जेडीयू में नहीं जाऊंगा... अनंत सिंह के इस ऐलान से गरमाई बिहार की सियासत

परिजनों की तलाश जारी

युवक ने यह भी बताया कि उसके पिता टोटो-रिक्शा चलाते हैं। पुलिस दोनों पतों और दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश कर रही है। मुंगेर पुलिस ने भी आम लोगों से अपील की है कि यदि वे इस युवक या उसके परिजनों को जानते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छपरा में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, बिना वैध कागजात के चल रहा नर्सिंग होम सील

Chhapra Nursing Home Case: सारण जिले के मढ़ौरा में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अवैध नर्सिंग होम सील, संचालक गिरफ्तार। बिना वैध दस्तावेजों के चल रहा था अस्पताल।

हायाघाट के सभी वार्डों में छठ घाटों की सफाई शुरू, हर वार्ड को मिले 20 हजार रुपये

Haiaghat Chhath Puja: हायाघाट नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में छठ घाटों की सफाई शुरू हो गई है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि की देखरेख में अभियान चल रहा है और हर वार्ड को 20 हजार रुपये दिए गए

पूर्णिया में नहरों सूखा: ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर मोटर पंप से भरे छठ घाट

Purnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा, चांदीकठुआ और कालीगंज में नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से ग्रामीण खुद मोटर पंप से छठ घाट भर रहे हैं।

किशनगंज में पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग! चेकपोस्टों पर गाड़ियों की तलाशी और चालान से मचा हड़कंप

Kishanganj police vehicle check: किशनगंज जिले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। बंगाल सीमा और चेकपोस्टों पर गाड़ियों की तलाशी लेकर नियम तोड़ने वालों पर जुर्म