
लखनौर, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के दैयाखेड़वार के एक युवक के साथ गुरुवार रात लूटपाट व जानलेवा हमले की घटना घटित होने का एक मामला प्रकाश में आया है।घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के दैयाखेड़वार निवासी दूनीलाल महतो के 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो के रूप में (In Lakhnor, a young man was surrounded, beaten severely, bike-mobile looted) हुई है।
लखनौर सीएचसी में इलाजरत जख्मी युवक के परिजन से पूछताछ करने पर बताया गया कि गुरुवार 10 बजे रात के समय घर आने के क्रम में सोनारपट्टी गांव के समीप चार लड़के ने घेर लिया जहां चारों लड़के ने मोबाइल व मोटरसाइकिल छिनतई करते हुए मारपीट कर उसे घायल कर सड़क के किनारे बने गड्ढे में फेंक दिया। सुबह खोजबीन करने पर पता चला।
तत्पश्चात हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे जहां देखा कि जख्मी हालत में एक युवक पड़ा हुआ है हमलोगों ने तुरंत नजदीकी सीएचसी लखनौर ले गये जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
चिकित्सक ने युवक की गंभीर हालत को देखकर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है। थाना में सूचना दे दी गयी है।प्रभारी एएसएचओ मो. शमीम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है। आवेदन आने के बाद ही अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी। मारपीट करने वाले अपराधियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि जख्मी युवक अभी तक होश में नहीं है।





