spot_img

DARBHANGA हायाघाट से रूठी सुशासन बाबू की बिजली रानी, कहते लोग हम आस लगाए बैठे हैं

spot_img
- Advertisement -

Image result for बिजली का रोनाDARBHANGA हायाघाट से रूठी सुशासन बाबू की बिजली रानी, कहते लोग हम आस लगाए बैठे हैंअविनाश कुमार महथा, हायाघाट देशज टाइम्स। हायाघाट प्रखंड के अधिकांश गांवों में नियमित बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं। बिजली की जारी आंखमिचौनी से हायाघाट ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी के बेतहाशा पड़ने की वजह से लोगों की निगाहें राहत के लिए सिर्फ बिजली की ओर निहारने में टकटकी लगाए हुए हैं।

- Advertisement -

बिजली की जारी आंख मिचौली के खेल से उनमें फैल रही नाराजगी बिजली विभाग को कोसने में जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों की शिकायत है कि बिजली कटौती से जहां खेती चौपट हो रही है वहीं रहने, सोने खाने में भी गर्मी की वजह से आफत मची है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सप्ताह भर से अधिक समय से हो रही विद्युत कटौती ने जिलेवासियों व प्रखंड वासियो का जीना मुहाल कर रखा है। वे दिन में काम और गर्मी की वजह से परेशान हो जा रहे हैं तो रात में बिजली न रहने पर आंखों की नींद छिन जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी फजीहत हो रही है। उनकी पूरी रात विद्युत कटौती की वजह से जागते हुए बीत रही है। कुछ घंटों के लिए कई हिस्सों में आ रही बिजली के साथ लो-वोल्टेज की भी समस्या जुड़ी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Nagar Parishad News: बेनीपुर में सफाईकर्मी हड़ताल पर, कचरे के ढेर से शहर में हड़कंप! जानिए क्यों बढ़ रहा है गुस्सा

इससे उसका किसी प्रकार से उपयोग नहीं हो रहा है।..हायाघाट प्रखंड़ के घोषरामा,रसूलपुर,पौराम,सिरनियां पूर्वी रूस्तमपुर,पश्चिमी विलाशपुर आदि गांवों में नियमित बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं। बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति आए दिन बने रहने से पौराम के ग्रामीण बमबम झा,सुदर्शन झा राजकुमार यादव सिद्धार्थ झा सुरेंद्र झा ने कहा, बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है। ग्रामीण सुधार न होने पर आंदोलन कर सकते हैं।DARBHANGA हायाघाट से रूठी सुशासन बाबू की बिजली रानी, कहते लोग हम आस लगाए बैठे हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay