spot_img

Indian Cricket Team Head Coach: राहुल द्रविड़ ही रहेंगे हेड कोच, Support Staff भी वही रहेंगे…BCCI Announces

spot_img
- Advertisement -

Indian Cricket Team Head Coach के रूप में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने राहुल द्रविड़ को एक बार फिर से टीम इंडिया में बहाल रखा है। वहीं हेड कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई ने कहा कि राहुल द्रव‍िड़ ही टीम इंड‍िया के हेड कोच रहेंगे। साथ ही, सपोर्ट स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ा दिया गया है।(BCCI announces extension of contracts for Head Coach Rahul dravid)

जानकारी के अनुसार, हाल ही में आईसीसी क्रिकेट कप 2023 के बाद राहुल द्रव‍िड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ चर्चा की थी। इसके बाद सर्वसम्मति से राहुल द्रव‍िड़ ने कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। अब बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ा दिया है।

- Advertisement -

सीनियर पुरुष टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ स्पोर्ट स्टाफ के कॉन्ट्रेक्ट भी बढ़ा दिया गया है। हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है, बीसीसीआई ने इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, हेड कोच के रूप में कार्यकाल बढ़ने पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह बीसीसीआई का उनपर भरोसा जताने, उनके नज़रिए की पुष्टि और इस दौरान सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का अपराधगर्द सिपाही समेत नदी में कूदकर फरार!

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इससे पहले, बताया गया था कि कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने मैनेजमेंट से राहुल द्रविड़ और उनके स्टाफ को एक और कार्यकाल देने की वकालत की थी। इसके साथ ही राहुल द्रविड़ अब मिशन टी-20 वर्ल्ड कप पर जुट जाएंगे, जो अगले साल वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में होना है। वैसे, विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। इस दौरान राहुल को आईपीएल के कई ऑफर आए।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime 8 महीने तक बच्चियों से गंदी- अश्लील हरकतें, मुजफ्फरपुर के शिक्षक-हेडमास्टर सस्पेंड! मचा हड़कंप जब परिजन पहुंचे थाने!
कयास था कि वह कोच की भूमिका नहीं करेंगे और कयास यह भी था कि लक्ष्मण जो अभी आस्ट्रेलिया के साथ चल रहे टी20 में कोच की भूमिका निभा रहे उन्हें की अगला हेडकोच बनाया जाएगा। मगर, पढ़िए क्या है बीसीसीआई का प्लान, क्या कहा…

- Advertisement -

बीसीसीआई की ओर से प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि बीसीसीआई ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद मिस्टर राहुल द्रविड़ के कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद उनके साथ सार्थक बातचीत की और सबकी सहमति से कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

प्रेस रिलीज़ में आगे लिखा गया, बोर्ड भारतीय टीम को ढालने में मिस्टर राहुल द्रविड़ की भूमिका को पहचानता है। उनके असाधारण प्रोफेशनलिजम की सरहाना करता है। बोर्ड मिस्टर वीवीएस लक्ष्मण के भी एनसीए के हेड कोच और टीम इंडिया के स्टैंड इन हेड कोच के रोल की सराहना करता है। अपनी महान ऑनफील्ड साझेदारी के जैसे ही राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए - दरभंगा - पटना - तिरहुत - कोसी से कौन ?

वहीं, भारतीय हेड कोच ने राहुल द्रविड़ ने कहा, भारतीय टीम के साथ पिछले दो साल यादगार रहे हैं। हमने साथ में उतार-चढ़ाव देखे। इस सफर के दौरान सपोर्ट और ग्रुप में दोस्ती शानदार रही है। हमने ड्रेसिंग रूम में जो कल्चर सेट किया है उस पर गर्व है। यह कल्चर लचीला खड़ा है, भले फिर जीत या दुर्भाग्य हो। हमारी टीम को स्किल और पैशन रखती है वो शानदार है। हमने जिस पर बात जोर दिया है, वह यह है कि सही प्रोसेस को फॉलो करो और अपनी तैयारियों पर टिके रहें, जिसका पूरे परिणाम पर सीधा असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, मैं बीसीसीआई का मुझ पर भरोसा जताने, मेरे नज़रिए की पुष्टि और इस दौरान सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए – दरभंगा – पटना – तिरहुत – कोसी से कौन ?

Bihar MLC Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही #BiharMLCElection,#BJPCandidates,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: मदद को आगे आए नेता, मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों का दान

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 3 लाख रुपये दिए, वहीं कई जदयू और भाजपा #BiharFloodRelief,#CMReliefFund,#SamratChoudhary

बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

Bihar ROB: पटना के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% सुपर-स्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक लक्ष्य, यह ROB उत्तर और दक्षिण बिहार के ब #BiharROB,#PatnaNews,#NorthSouthBihar

Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- ‘शानदार!’

Alinagar News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने स्वच्छता पर आधारित अद्भुत पेंटिंग और हस्तकलाएं प्रस्तुत कीं। बीडीओ और #AlinagarNews,#DarbhangaEducation,#SwachhPathshala