spot_img

Big Robbery In Madhubani: दिन-दहाड़ Jhanjharpur के Shubham Traders के कर्मी से Kaluahi में नकाबपोश अपराधियों ने लूट लिए कैश 6 लाख

मुख्य बातें: दिनदहाड़े हार्डवेयर व्यवसायी से बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने लूटे 6 लाख नकद,चार की संख्यां में आए अपराधियों ने इस्लामपुर से पहले एनएच 105 पर  वारदात को अंजाम देकर हुए फरार, जयनगर के एक व्यवसायी को रकम पहुंचाने के लिए जा रहे थे पवन कुमार, पुलिस की तफ्तीश जारी

spot_img
- Advertisement -

कलुआही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर दिनदहाड़े चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सोमवार को दिन के करीब 12 बजे एक व्यवसायी से 6 लाख नगद रुपये (Criminals looted Rs 6 lakh from a hardware worker in Kaluahi, Madhubani) लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

हार्डवेयर व्यवसायी पवन कुमार ने बताया कि वो झंझारपुर के शुभम ट्रेडर्स में काम करते हैं। उसने बताया कि शुभम ट्रेडर्स के मालिक जयंत सिंह ने 6 लाख नगद राशि देकर जयनगर के एक व्यवसायी को पहुंचाने के लिए कहा था।

- Advertisement -

पवन कुमार झंझारपुर से मधुबनी और कलुआही होते हुए धनंजय पेट्रोल पंप से आगे पुल पार करते ही इस्लामपुर से पहले एनएच 105 पर दो अपाचे बाइक पर चार नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े 6 लाख की राशि लूट ली। व्यवसायी पवन कुमार ने बताया कि वे अपने पीठ पर काले रंग के बैग में 500 रुपये के नोट की 12 गड्डियां जो कुल रकम 6 लाख थी। अपने बाइक से जयनगर शुभम हार्डवेयर ट्रेडर्स को देने जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेगूसराय मर्डर: दुर्गा मंदिर में सोने गए बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा - Muder करके लटकाया!

इसी दौरान एक ब्लू कलर एवं एक काले रंग की अपाचे बाइक से चार नाकाबपोश अपराधी में से एक ने व्यवसायी के बाइक में पैर से ठोकर मार दी। व्यवसायी पवन कुमार बाइक लेकर लड़खड़ा गया जब तक व्यवसायी संभलता तब तक अपराधियों ने आगे से बाइक लगाकर पवन कुमार को घेर लिया।

अपराधियों ने सबसे पहले पवन कुमार से मोबाइल एवं बाइक की चाबी छीन ली एवं बाएं कमर में पिस्टल सटा दिया और धमकी भरे लहजे में बोला कि शोर मचाओगे तो गोली मार दूंगा।अपराधियों ने व्यवसायी की पीठ पर काले रंग के बैग में रखे 6 लाख की रकम झपटकर छीन ली।

व्यवसायी ने बताया कि चारों अपराधी दोनों बाइक पर बैठकर जयनगर की ओर भाग गये। व्यवसायी घटना के बाद दौड़कर पेट्रोल पंप की ओर आया और पंप के बगल में होटल में जाकर किसी से मोबाइल लेकर अपने मालिक जयंत सिंह को फोन से सारी बातों की जानकारी दी।

तब तक स्थानीय लोगों ने कलुआही पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। पुअनी राहुल कुमार घटना स्थल पर अपने दलबल के साथ जाकर सारी बातों की जानकारी ली। लेकिन कलुआही पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।पुलिस इधर-उधर भाग कर खाली हाथ बैरंग थाने वापस आ गयी।

यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी एवं लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसका उद्वभेदन आज तक नहीं हो पाया है। 7 माह पूर्व भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रामटहल पूर्वे की एसिड डालकर निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया था। जिसका खुलासा कलुआही पुलिस आज तक नही कर सकी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: पटना में 27 लाख लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर

थाना क्षेत्र में शराब माफिया, चोर एवं अपराधियों का बोलबाला है। कलुआही पुलिस को चाहिए कि दिन एवं रातों को सघन वाहन चेकिंग तेज करें जिससे शराब व्यवसायी,चोर एवं अपराधियों में हड़कंप मच जाए, जिससे कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News : भागलपुर में SHO Suspension महिला से अमर्यादित बातचीत पर बड़ी कार्रवाई, शाहकुंड SHO अनिल सस्पेंड

Bhagalpur SHO Suspension: वर्दी की आड़ में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी! भागलपुर में...

Bihar Police Head Quater: बिहार में अब FIR से Charge Sheets तक सब कुछ ऑनलाइन, पुलिस जांच, अनुसंधान का नया अवतार… डिजिटलीकरण

पुलिस अनुसंधान का डिजिटलीकरण: बिहार पुलिस अब कागजी कार्रवाई से छुटकारा पाकर डिजिटल युग...

Bihar Sahyog Shivir: CM सम्राट चौधरी की दो टूक – 30 दिन में समस्या हल नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड!

Bihar Sahyog Shivir: बिहार में अब जनता की समस्याओं का समाधान गांव-गांव जाकर होगा।...