spot_img

Madhubani News | बेनीपट्टी के 5 घरों से चोरों ने उड़ाए 70 हजार कैश के साथ करीब 17 लाख के जेवरात

मुख्य बातें: बेनीपट्टी के अंधरी और गंगुली में चोरों का तांडव, एक रात में 5 घरों को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों की चोरी, 70 हजार रुपये नकदी लाखो के जेबरातों पर किया हाथ साफ

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के गंगुली गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंधरी व गंगुली गांव में चोरों का तांडव देखने को मिला है़। चोरों ने एक रात में पांच घरों को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वारदात में चोरों ने करीब 70 हजार रुपये नगद और करीब 15 से 17 लाख मूल्य के (70 thousand cash, jewelery worth Rs 17 lakh stolen in 5 houses of Benipatti) जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगुली पंचायत के अंधरी गांव निवासी कमलेश झा के घर को निशाना बनाया, जहां दलान में सोये हुए गृहस्वामी को देख चोरों ने घर की दीवार फांदकर आंगन में घुस गये और उनके एक कमरे में सोये उनके पुत्र को कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और बगल के कमरे में घुसकर पेटी ट्रंक व गोदरेज आदि का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

इस क्रम में श्री झा के घर के पेटी में रखे दस हजार रुपये नगद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। वहीं उसी गांव के बैद्यनाथ साह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया और उनके घर के पीछे लगे पेड़ पर चढ़कर चोर छत पर पहुंच गए, जहां से सीढ़ी से घर में पहुंचकर घर के कमरे जा घुसा और गोदरेज को तोड़कर लॉकर में रखे करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात व 60 हजार रुपये लेकर चलते बने।

इसके बाद चोरों ने बैद्यनाथ के पड़ोसी जितेंद्र सिंह के घर में भी घुस गये और जिस कमरे में उनकी पुत्री सोयी हुई थी, उस कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद कमरे से एक हजार नगदी और सोना चांदी के जेवरात चोरी कर ली।

इसी गांव के दुखो मंडल के घर में भी चोरों ने घुसकर करीब डेढ़ लाख के जेवरातों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि श्री मंडल के घर में भी चोरों ने घर की दीवार फांदकर आंगन में घुसे और दो कमरे को खंगालकर वारदात को अंजाम दिया।

इधर,अंधरी के बगल के गांव गंगुली में भी चोरी ने वसीम अहमद के घर को निशाना बनाया, जहां चोरों ने घर के सदस्यों के सोये हुए अवस्था में ही घर के बाहर साड़ी लगाकर वसीम के कमरे में जा घुसा और कमरे में रखे गोदरेज को तोड़कर उसमें स्वर्णाभूषण के सभी जेवरात ले रफ्फू चक्कर हो गये।

यह भी पढ़ें:  बेगूसराय मर्डर: दुर्गा मंदिर में सोने गए बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा - Muder करके लटकाया!

परिजनों की मानें तो इनके घर से तकरीबन पांच से सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली गई। बुधवार की सुबह जगने पर घर के लोगों को घटना का पता चला तो इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। कुल मिलाकर इन पांचों घरों से 70 हजार रुपये नकदी व करीब 15 से 17 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों समेत कीमती सामानों की चोरी होने की बात पीड़ित परिजनों द्वारा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

उधर सूचना मिलते ही बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद व एसआइ शेषनाथ प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं एक साथ पांच घरों में चोरी की भीषण घटना होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

कई लोगों ने बताया कि अंधरी गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा शाम ढ़लते ही शराब की तस्करी की गतिविधियां तेज हो जाती हैं। काफी संख्या में तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इसके कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है और इस तरह की घटना हो रही है। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ श्री प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News : भागलपुर में SHO Suspension महिला से अमर्यादित बातचीत पर बड़ी कार्रवाई, शाहकुंड SHO अनिल सस्पेंड

Bhagalpur SHO Suspension: वर्दी की आड़ में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी! भागलपुर में...

Bihar Police Head Quater: बिहार में अब FIR से Charge Sheets तक सब कुछ ऑनलाइन, पुलिस जांच, अनुसंधान का नया अवतार… डिजिटलीकरण

पुलिस अनुसंधान का डिजिटलीकरण: बिहार पुलिस अब कागजी कार्रवाई से छुटकारा पाकर डिजिटल युग...

Bihar Sahyog Shivir: CM सम्राट चौधरी की दो टूक – 30 दिन में समस्या हल नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड!

Bihar Sahyog Shivir: बिहार में अब जनता की समस्याओं का समाधान गांव-गांव जाकर होगा।...