spot_img

7 Workers Died | बर्थडे कैंडल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 7 मजदूरों की ऑन द स्पॉट जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर है जहां बर्थडे कैंडल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से 7 मजदूरों की ऑन द स्पॉट जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक भयंकर आग (7 workers died on the spot due to factory fire) लग गई।

- Advertisement -

आग इतनी खौफनाक थी कि इसमें कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अभी तक की सूचना के मुताबिक आग लगने से सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड़ शहर की है पिंपरी चिंचवड़ के तलवड़े इलाके के गोदाम में आग लग गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मौके से सात मजदूरों के शव बरामद किया गया है। इनमें छह महिला और एक पुरुष के शव हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम में कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इसलिए आग बुझाने के साथ मजदूरों की तलाश भी की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Khagaria Train News: बिहार की पटरी पर दौड़ती जन साधारण एक्सप्रेस में अधिकारी के पति के सीने में उतार दी अपराधियों ने गोली

पढ़िए पूरी खबर पुणे जिले में स्थित पिंपरी-चिंचवड़ के तलवड़े इलाके में स्थित एक पटाखा गोदाम में शुक्रवार को दोपहर में अचानक आग लगने सात लोगों की मौत हो गयी है। घटनास्थल पर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर फंसे लोगों को ढूंढने कर निकालने और आग बुझाने के काम में लगी हैं।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के अनुसार तलवड़ी में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिंपरी-चिंचवड़ के तलवड़े में स्थित पटाखा गोदाम में मोमबत्ती और छोटे फटाखे बनाए जाते थे। अभी तक पता नहीं चला है कि दुर्घटना के समय गोदाम कितने कर्मचारी काम पर थे। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस जांच कर रही है।

अब तक की जानकारी में जिस फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई वहां पटाखे बनाये जा रहे थे। फैक्ट्री अवैध तौर पर चल रही थी। पिछले कई दिनों से यहां पटाखे बनाये जा रहे थे। लेकिन इसकी शुरुआत क्यों, कब और कैसे शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है। गोदाम के मालिक और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Firozabad Train News: चौंकाने वाला खुलासा: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, जब RSS प्रमुख मोहन भागवत थे ट्रेन में!

जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में बर्थडे कैंडल बनाया जाता था। बर्थडे पर जलाये जाने वाले इस कैंडल में तेज स्पार्क होता है और चारों तरफ चमदार रोशनी होती है, लेकिन यही बर्थडे कैंडल यहां फट गया और मजदूरों के लिए काल बन गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar