spot_img

Darbhanga के बिरौल उछटी से सोनपुर तक पुलिया निर्माण में ये क्या हो रहा है? जेई ने कहा, सब ठीक हो जाएगा, मत गुस्साइए

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। उछटी से सोनपुर तक पुलिया निर्माण में घटियापन सामने आया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रहे इस पुलिया में ग्रामीणों की मानें तो तीन नंबर के ईंट लगाया जा रहा है। इससे ग्रामीण उबल पड़े हैं। वहीं,ग्रामीण कार्य विभाग के जेई सुनील कुमार ने ग्रामीणों से गुस्से को शांत रखने की अपील करते कहा, आपकी हर बात मानी जाएगी। संवेदक को बोल (Villagers furious over poor culvert construction from Birol Uchhati to Sonpur) दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर सवाल उठाते कहा है कि इससे पूर्व 17 नंबर बिरौल गंडोल सड़क के हाटी- कोठी से मुख्य सड़क से उचटी गांव तक सड़क का निर्माण किया गया था। वह सड़क भी बनते ही टूटने लगी। अब उछटी से सोनपुर तक पुलिया निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि बिरौल हाटी कोठी सड़क बना कि पांच वर्षों से पहले ही सड़क पूरी तरह बर्बाद हो गया। इसी वर्ष 92 लाख से सड़क का निर्माण किया गया है। वही एजेंसी ने उछटी से सोनपुर सड़क निर्माण कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बड़ी कार्रवाई: 459 लीटर अवैध शराब जब्त, CNG वाहन और स्कूटी से हो रही थी तस्करी

जगह जगह पुलिया निर्माण कार्य मे तीन नंबर के ईंट लगाये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग चुप नही बैठेंगे। ग्रामीण पुलिया निर्माण के गुणवत्ता पर सवालते कहा कि संवेदक बिना जेई की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार ने 14 जून 2023 को उछटी से सोनपुर पासवान टोल तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क का शिलान्यास किया था। इसमे पुलिया का भी निर्माण किया जाना है। इस सड़क की लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है। इसकी लागत दो करोड़ 37 लाख 18 हजार रुपये है।

इस सड़क में नौ पुलियों का निर्माण होना है। इस सड़क की कार्य समाप्ति 24 सितंबर 24 में होना है। इस सड़क के बीच पुलिया निर्माण शुरू हो गयी जहां तीन नंबर की ईंट का इस्तेमाल हो रहा है। स्थानीय लोगों में पूर्व प्रमुख चलितर राम, कुंदन सिंह, शिबू झा, अशोक झा ने कहा कि इस क्षेत्र में संवेदक रामानंद सिंह मोकामा पटना की ओर से कई कार्य किया जा रहे हैं।

इधर, ग्रामीण कार्य विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया कि घटिया ईंट को लेकर ग्रामीणों की ओर से जानकारी मिली है। ग्रामीणों का आरोप सत्य पाया गया है। सभी पुलिया में उपयोग किये गये ईट को निकाल कर दूसरा एक नंबर ईंट लगाने का निर्देश संवेदक को दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर में गंगा स्नान जा रहे दो दोस्तों को अपराधियों ने मारी गोली, एक युवक की खेत में खदेड़कर हत्या, दूसरा Darbhanga...

समस्तीपुर फायरिंग: बिहार के समस्तीपुर जिले में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे...

Jamui News: जमुई में Gambling Raid जुआ का अड्डा ध्वस्त, 2 सरकारी शिक्षक समेत 17 गिरफ्तार

Jamui Gambling Raid: बिहार के जमुई से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने...

Munger News: मुंगेर के श्रीकृष्ण सेवा समिति पुस्तकालय को मिलेगी नई पहचान, Restoration से आधुनिक बनेगा Munger Library

Munger Library Restoration: मुंगेर का गौरव, श्रीकृष्ण सेवा समिति पुस्तकालय, अपनी पुरानी शान खो...