spot_img

Madhubani के खुटौना में ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, ऑन द स्पॉट मौत

मुख्य बातें: सड़क दुघर्टना में 21 वर्षीय संजय राम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, नहर पुल के रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई अनियंत्रित बाइक,लौकहा थाना क्षेत्र की घटना

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स तस्वीर: विलाप करते संजय के परिजन, संजय की फाइल फोटो, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और संजय के डेढ़ वर्षीय पुत्र…बड़ा हादसा, हर तरफ मातम

- Advertisement -

खुटौना,मधुबनी देशज टाइम्स। लौकहा थाना क्षेत्र के 16 आरडी स्थित नहर पुल के रेलिंग से टकराकर मंगलवार की सुबह लौकही थाना क्षेत्र के मंसापुर निवासी रासदेव राम के 21 वर्षीय पुत्र संजय राम की (Youth’s bike collides with bridge railing in Khutauna, death) मौत हो गई।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सर में गंभीर चोट लगने की वजह से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे लौकहा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

वहीं मृतक के चाचा राजेन्द्र राम ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय अपनी पत्नी पवन देवी और लगभग डेढ़ वर्षीय बच्चे को अपने ससुराल नारायणपुर छोड़ लौट रहा था कि तभी बाइक के अनियंत्रित हो जाने से पुल के रेलिंग से जा टकराई।

संजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जो अपने पिता और भाई के साथ बैंगलोर शहर में रहकर मजदूरी करता था। खबर मिलते ही संजय के पिता और भाई घर की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

वहीं, संजय के चाचा राजेन्द्र राम ने लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की खबर जंगल में लगे आग की तरह चारों तरफ फैल गई। जहां संजय के घर और ससुराल में कोहराम मचा हुआ है। संजय की पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLA attack: जीतन राम मांझी का अल्टीमेटम आया काम, MLA ज्योति पर हमला में 6 आरोपी गिरफ्तार

MLA attack: गया में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर जानलेवा हमले के...

बेगूसराय मर्डर: दुर्गा मंदिर में सोने गए बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा – Muder करके लटकाया!

बेगूसराय मर्डर: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां...

Jamui News: थर्ड रेल लाइन: किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन, 962 करोड़ से दूर होगी भीड़भाड़

थर्ड रेल लाइन: भारतीय रेलवे ने बिहार के किऊल और झाझा के बीच 54...

Magadh University Scam: 200 करोड़ का घोटाला! BJP के EX MP ने PM मोदी को लिखा पत्र

Magadh University Scam: बिहार के मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा के मंदिर को भ्रष्टाचार का...