spot_img

Major Lapse In Security Of Parliament | संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, यह गैस कैसी थी…उठे सवाल, बाहर में लोगों ने स्मोग पटाखे फोड़े, नारेबाजी

spot_img
- Advertisement -

लोकसभा की दर्शक दीर्घा से बुधवार को दो व्यक्तियों ने छलांग लगा दी। वे सदन के बीचों बीच आ गए। इसी बीच संसद के बाहर भी एक महिला और एक युवक ने इसी तरह स्मोग पटाखे फोड़कर नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित (Major lapse in security of Parliament, two people jumped during proceedings) कर दिया गया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, जिसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Pakistan Spy पूर्व फौजी ने किया देश से गद्दारी! परिवार को बताया सचिवालय में नौकरी, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी

पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कुछ सांसदों का कहना है कि सदन में कूदने वाले व्यक्तियों ने कुछ ऐसे पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे गैस फैल गई। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि सदन में दो लोग कूदे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नौबतपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा! गेस्ट हाउस के कमरों में आपत्तिजनक हालात में मिले 1 नाबालिग लड़की, 8 युवतियां और 7 युवक

लोकसभा से बाहर आकर सदस्यों ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दो युवक जिनकी आयु 20-25 वर्ष के आसपास थी, वे लोकसभा की दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। उन्हें सांसदों ने पकड़ने की कोशिश की तो जूते से कुछ निकाला जिससे धुआं निकलने लगा। इन्हें बाद में सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। सांसदों का कहना है कि वे जयभीम और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Bus Fire दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस में अचानक लगी भीषण आग, 32 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान!

इसी बीच संसद के बाहर भी एक महिला और एक युवक ने इसी तरह स्मोग पटाखे फोड़कर नारेबाजी की। उन्होंने किसी मुद्दे की बात नहीं रखी, बल्कि तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाया।

समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने कहा कि दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते से कुछ ऐसी चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘यह गैस कैसी थी, यह कोई जहरीली गैस तो नहीं थी।

हमें संसद की सुरक्षा में भारी गंभीर खामी नजर आ रही है। इस तरह से तो कोई जूते में बम रखकर आ सकता है।’’ हसन ने कहा कि इस तरह की सुरक्षा चूक पर आगे ध्यान देने की जरूरत है। संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Elections जेडीयू को चाहिए हर हाल में जीत ! सारण, तिरहुत, दरभंगा, पटना समेत 4 निर्वाचन जिला प्रभारियों की तैनाती | देखें...

Bihar MLC Elections 2026: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी #BiharMLCElections2026,#JDUElectionStrategy,#BiharPolitics

Delhi High Court जंतर-मंतर पर अब ‘कैमरा’ नहीं पुलिस का ‘कानून’ चलेगा! हाई कोर्ट का बड़ा फैसला – SOP

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और RAF जवानों के लिए बॉडी कैमरे अनिवार्य करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सरकार को SOP बनाने का निर्दे #DelhiHighCourt,#JantarMantar,#PoliceSOP

Darbhanga Engineering College छात्रों के लिए बड़ा मौका! दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में ISTE चैप्टर की नई शुरुआत| तकनीकी ज्ञान और करियर को मिलेगी नई...

Bihar Engineering College: दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय में इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) स्टूडेंट चैप्टर का विधिवत उद्घाटन 7 अक्टूबर 2026 को किया गया। यह पहल छात्रों के नवाच #BiharEducation,#DarbhangaNews,#EngineeringStudents

Bihar Politics सरकार और नीतीश पर RJD का सबसे बड़ा हमला! ‘जदयू में आग लगी है, खजाना खाली’, डस्टबिन घोटाला | अब video जारी...

Bihar Politics: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि जदयू में अंदरूनी आग लगी है, जिसे बुझाना मुश्किल है। साथ ही, उन्होंने नीती #BiharPolitics,#JDUParty,#BhaiVirendra