spot_img

Darbhanga के बेनीपुर अनुमंडल डिग्री महाविद्यालय घोधेया में तन्नु, महादेव, सोनू का रहा जलवा

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा स्थानीय अनुमंडल डिग्री महाविद्यालय घोधेया में सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काव्य पाठ में तन्नु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कुश्ती में महादेव कुमार उर्फ सुधीर ने तीसरा स्थान और सोनू कुमार चौथा स्थान प्राप्त (Tannu, Mahadev, Sonu shine in Benipur Subdivision Degree College Ghodheya) किया।

- Advertisement -

दूसरी ओर योगा में बबली कुमारी व अनुपम कुमारी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्रों को  फूल माला से और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का आवश्केयक अंग बन गया है।और जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह एक सशक्त माध्यम बन गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

खेल के प्रति आपकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और जुनून ने सर्वोत्तम  किया है। और आपने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से हम सभी को गौरवान्वित किया है! वहीं खेलकूद संयोजक डॉ. राम कुमार सिंह ने कहा कि “आपकी सारी मेहनत और समर्पण का फल आज आपकी जीत से मिल गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

यह सच है कि लोग आपको आपके नाम से याद करते हैं, लेकिन आपकी जीत आपके अदम्य साहस की कहानी कहती है। ” इस अवसर पर डॉ संजय साहनी, डॉ अमरजीत राम, डॉ चंद्रवीर प्रसाद यादव, डॉ चंदन कुमार, डॉ संजय कुमार ने भी बधाई दिया । इस मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar