spot_img

Madhubani के स्कूल में जमकर चले लात-घूंसे, दो शिक्षकों के फसाद में जमकर मारपीट

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। दो शिक्षकों के आपसी विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि देखते ही देखते सरकारी विद्यालय जंग का मैदान बन गया। जमकर लात व घूंसे चलने लगे। इसके बाद अफरा तफरी ने माहौल बिगड़ गया। मामला, राजनगर प्रखंड (Fierce fight between two teachers in Madhubani school) के मंगरौनी शेख टोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है। पढ़िए  पूरी खबर

- Advertisement -

विवाद का फसाद उतर आया मारपीट पर

जिले के राजनगर प्रखंड के मंगरौनी शेख टोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब दो शिक्षकों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट होने लगी।

- Advertisement -

कार्यों को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए जमकर लात व घूसे का प्रयोग किया। बताया जाता है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार और सहायक शिक्षक स्वर्ण शेखर में विद्यालय के कार्यों को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं हो गया। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की बेटी के हत्यारे पकड़े गए Kishanganj Murder Case का अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश ! शादी में हुई थी हत्या, 2 महीने बाद 8 केस वाला 'गैंगस्टर' भी चढ़ा पुलिस के हत्थे |बड़े गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार

जुट गए ग्रामीण, छात्रों शिक्षकों के सामने स्कूल बना अखाड़ा

मारपीट इतनी भयानक हो गई कि विद्यालय अखाड़ा बन गया। इसके बाद विद्यालय में मौजूद शिक्षक और बच्चों में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के हजारों ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसी ने इस बात की सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पहुंचकर दोनों शिक्षक को अपने साथ लेकर थाने चली गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 7 BAS अधिकारियों का तबादला : सरकार का बड़ा फैसला, तुरंत जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी!

एचएम संजीव कुमार का मारपीट से इनकार

एचएम संजीव कुमार ने मारपीट किए जाने की बातों से इंकार करते हुए कहा कि विद्यालय में 15 दिन बिना सूचना के कई छात्र स्कूल से अनुपस्थित थे जिसका बिना छानबीन के ही नाम काट दिया गया।

स्वर्ण शेखर को मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान

इस बाबत पूछते ही उल्टे स्वर्ण शेखर ने उनके साथ मारपीट की। वहीं स्वर्ण शेखर की पत्नी ने एचएम संजीव कुमार पर उन्हें बराबर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए स्वर्ण शेखर को मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  पटना इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा : CM Samrat ने लगाए झाड़ू, खींचा 40 फीट ऊंचे रथ का रस्सा, भक्ति में डूबा बिहार! | तस्वीरों से कीजिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन

शिक्षा के मंदिर में अफरा तफरी का माहौल

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार खुद मामले की छानबीन में जुटे हैं। वहीं दोनों शिक्षकों में हुई मारपीट से शिक्षा के मंदिर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। अखाड़ा बनने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा कोर्ट का सख्त रुख! नाबालिग के अपहरण और जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा?

Darbhanga Court News: दरभंगा जिला एवं अपर सत्र न्यायालय ने नाबालिग के अपहरण और जानलेवा हमला जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पांच आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब उन्ह#DarbhangaCourt,#BiharCrime,#AnticipatoryBail

श्रावणी मेला: भागलपुर, सुल्तानगंज और अजगैबीनाथ धाम … श्रावणी मेला को लेकर तैयार, मंत्री शैलेंद्र ने कसी कमर, दी 22 जुलाई की डेडलाइन!

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने 22 जुलाई तक सभी काम पूरे करने की डेडलाइन तय की। उन्होंने कहा#BiharShravaniMela,#BhagalpurNews,#MinisterShailendra

मां सीता की नगरी सीतामढ़ी पहुंचे प्रत्यय अमृत और विनय कुमार, पुनौराधाम में सरकार का बड़ा एक्शन! मुख्य सचिव और DGP ने खुद परखी...

Bihar Punauradham: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और DGP विनय कुमार ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता जन्मस्थली पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंन#BiharPunauraDham,#SitamarhiNews,#BiharTourism

दरभंगा के शिल्पकारों की बल्ले-बल्ले! Darbhanga में अब खुलेगा 5 करोड़ का टेराकोटा केंद्र |पारंपरिक मिट्टी शिल्प से जुड़े कारीगरों के कौशल को मिलेगा...

Bihar Tera Cotta: बिहार के दरभंगा में 5 करोड़ की लागत से बना टेराकोटा कॉमन फैसिलिटी सेंटर अब फिर से जीवंत होगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से मिलकर इस#BiharTeraCotta,#DarbhangaNews,#SamratChoudhary