spot_img

Samastipur Big News | बिहार में फिर पुलिस ने भीड़ पर तानी AK-47! बच्चे की मौत के बाद समस्तीपुर में भड़की हिंसा, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Samastipur News: समस्तीपुर में 4 साल के मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने भीड़ पर AK-47 तान दी, जिससे तनाव और बढ़ गया।

spot_img
- Advertisement -

Samastipur News: बिहार में एक बार फिर पुलिस और जनता के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला है। समस्तीपुर में एक 4 साल के बच्चे की मौत के बाद भड़की भीड़ ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने भीड़ पर एके-47 तान दी, जिससे स्थिति और विस्फोटक हो गई। यह घटना सीवान में हुए ऐसे ही एक मामले की याद दिलाती है, जब एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों पर एके-47 तान दी थी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

मामला समस्तीपुर में तब गरमा गया जब एक मोटरसाइकिल सवार ने 4 साल के अंशु कुमार को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि उनके भतीजे को ठोकर मारी गई है। वहीं, मृतक अंशु के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा सड़क किनारे जा रहा था, लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने जानबूझकर उसे धक्का मार दिया।

- Advertisement -

उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी मुखिया का बेटा है। पिता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए कि घटना की सूचना के बावजूद पुलिस देर से पहुंची और आरोपी को भागने दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga SDPO Transfer दरभंगा के बिरौल को मिला नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी! संजीव शेखर बने बिरौल के नए SDPO

गुस्साई भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बच्चे की मौत और पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर तोड़फोड़ की और कई पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान सड़क पर संग्राम जैसी स्थिति बन गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ पुलिसवालों पर टूट पड़ी है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News घोड़ासहन वालों की दिल्ली यात्रा हुई आसान! आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ |

जब पुलिसकर्मी ने भीड़ पर तान दी AK-47

बवाल के दौरान एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई, जिसमें एक पुलिसकर्मी हाथ में एके-47 ताने भीड़ की ओर बढ़ता दिख रहा है। हालांकि, उसी समय एक अन्य पुलिसकर्मी ने उसे रोका। बताया जा रहा है कि एके-47 तानने वाला जवान एसएएफ का था। हालांकि, इस मामले पर समस्तीपुर के डीएसपी ने अलग ही बयान दिया है। डीएसपी ने पुलिस जवान द्वारा एके-47 तानने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि जवान हथियार हाथ में लेकर दौड़ रहा था।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर रश्मि ग्राउंड में खून से लथपथ मिली छात्र की लाश| क्या हुई हत्या? छठ का सामान खरीदने शहर आया था आकाश| बोले परिजन - MUDER!

सीवान में भी हुई थी ऐसी ही घटना

यह घटना पिछले साल 25 जुलाई को सीवान में हुई एक ऐसी ही वारदात की याद दिलाती है। तब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे बिहार में प्रदर्शन हो रहा था। सीवान के जेपी चौक पर प्रदर्शन के दौरान सिपाही अभिषेक कुमार पटेल ने एके-47 से गोलियां बरसाई थीं। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। समस्तीपुर में इस ताजा घटना ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक बच्चे के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उसके घर में आग लगा देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Earthquake सुबह-सुबह बिहार में भूकंप | कांपी धरती! नेपाल में था केंद्र | दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी तक भूकंप का असर

Bihar Earthquake: आज सुबह-सुबह बिहार समेत उत्तर बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल था। लोग दहशत में घरों से बाह#BiharEarthquake,#NorthBengalTremors,#NepalEarthquake

पटना के गेस्ट हाउस में समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौत: कमरे में मिली लाश, गले में था गमछा, साथी का क्या हुआ?

Patna Guest House: पटना के मीठापुर स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में 31 वर्षीय रवि कुमार सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला। गले में गमछा लिपटा था, साथ आया शख्स फरार है। पुलिस और FSL टीम#PatnaCrime,#BiharNews,#SuspiciousDeath

समस्तीपुर रश्मि ग्राउंड में खून से लथपथ मिली छात्र की लाश| क्या हुई हत्या? छठ का सामान खरीदने शहर आया था आकाश| बोले परिजन...

Samastipur Student Death: समस्तीपुर में छठ पर्व के बीच स्नातक छात्र आकाश दीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 20 वर्षीय छात्र का खून से लथपथ शव रश्मि ग्राउंड में मिला। परिजनों ने ह#SamastipurNews,#StudentDeath,#BiharCrime

मुंबई से लौट रहे परिवार पर कहर: औरंगाबाद में ट्रक ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मुंबई से नवादा लौट रहे परिवार के मुखिया, उनके 8 साल के ब#AurangabadAccident,#BiharRoadSafety,#FamilyTragedy